Tuesday, 15 September 2026 | 12:23 AM
भारत

बहराइच:जानवर चरा रहे चरवाहे को हाथियों ने दौड़ा कर किया घायल

सुजौली ( बहराइच ):कतर्नियाघाट के जंगल से सटे आबादी में हाथियों का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है । थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कारीकोट के अमीर सिंह पुरवा निवासी रामलखन 60 पुत्र बिंद्रा प्रसाद पड़ोसी गांव कतर्नियाघाट रेंज के जमुनिहा गांव में जगंल के किनारे रोज़ की तरह अपने साथी राधेश्याम व
Share:
बहराइच:जानवर चरा रहे चरवाहे को हाथियों ने दौड़ा कर किया घायल
Read in your preferred language.
सुजौली ( बहराइच ):कतर्नियाघाट के जंगल से सटे आबादी में हाथियों का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है । थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कारीकोट के अमीर सिंह पुरवा निवासी रामलखन 60 पुत्र बिंद्रा प्रसाद पड़ोसी गांव कतर्नियाघाट रेंज के जमुनिहा गांव में जगंल के किनारे रोज़ की तरह अपने साथी राधेश्याम व रोहित आदि के साथ मवेशी चराने गया था । दिन ढलते ही वह अपने साथियों के साथ मवेशियों को वापस ले जाने के लिए एकत्रित करने लगा तभी फसलों की लालच में गांव की ओर प्रवेश कर रहे हाथियों ने उन्हें दौड़ा लिया । चरवाहों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई लेकिन रामलखन वृद्ध होने के कारण भागते समय गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है । वृद्ध चरवाहे के आंख व हाथ और सिर में भारी चोंटे आई हैं । स्थानीय लोगों ने उसे जख्मी हालत में पीएचसी सुजौली में भर्ती कराया है । वहीं हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है ।