Tuesday, 15 September 2026 | 2:51 AM
उत्तर प्रदेश

बहराइच: वी आई पी पार्टी के दीपक पासवान ने बलहा विधानसभा क्षेत्र में भरी हूकार

बहराइच:  विधानसभ 282 सुरक्षित बलहा में नया मोड़ देखने को मिला है जिस तरह से बलहा में समाजवादी पार्टी, भाजपा, बहुजन समाज पार्टी, जन अधिकार पार्टी व अन्य पार्टियां अपने पूरे दमखम से चुनाव प्रचार करने में लगी हुई है इसी बीच दीपक बहेलिया वीआईपी पार्टी से पर्चा भर नई सरगर्मी पैदा कर दी है सोचने के बाद यह
Share:
बहराइच: वी आई पी पार्टी के दीपक पासवान ने बलहा विधानसभा क्षेत्र में भरी हूकार
Read in your preferred language.
बहराइच:  विधानसभ 282 सुरक्षित बलहा में नया मोड़ देखने को मिला है जिस तरह से बलहा में समाजवादी पार्टी, भाजपा, बहुजन समाज पार्टी, जन अधिकार पार्टी व अन्य पार्टियां अपने पूरे दमखम से चुनाव प्रचार करने में लगी हुई है इसी बीच दीपक बहेलिया वीआईपी पार्टी से पर्चा भर नई सरगर्मी पैदा कर दी है सोचने के बाद यह है की जिस प्रकार अन्य पार्टी के उम्मीदवार अपने आप को स्वच्छ प्रवृत्ति के साबित करने में लगे हुए हैं वही दीपक बहेलिया ने अपने ऊपर न्यायालय में लंबित मामले को जनता में उजागर किया है जो कि कहीं ना कहीं अन्य प्रत्याशियों से इन्हें अलग बनाता है देखने की बात यह है की इनका इन मामले को उजागर करना कितना जनता स्वीकार कर पाती है हमारे संवाददाता से बात करते हुए दीपक जी ने बताया की अन्य पार्टियां जिस प्रकार से नाम का फायदा उठाकर चुनाव जीतकर चली जाती है और मुड़ कर वापस नहीं आती नहीं गरीबों को सुनी जाती है इसलिए हमने चुनाव लड़ने का फैसला किया है अगर जनता का आशीर्वाद मिला तो बलहा में शिक्षा, स्वास्थ्य बेरोजगारी के ऊपर विशेष रुप से कार्य किया जाएगा कहीं ना कहीं जिस प्रकार अन्य पार्टियां काम कर रही हैं उनसे लाख गुना बेहतर कार्य करके दिखाया जाएगा क्योंकि हम इस बल्हा के निवासी हैं और हम प्रत्याशी बाद में पहले हम जनता के हैं और जनता का सेवा करना हमारा सर्वोपरि धर्म है!!