Tuesday, 15 September 2026 | 3:29 AM
उत्तर प्रदेश

बहराइच : एक सप्ताह से लापता युवक की नाले के पास संदिग्ध अवस्था मे मिली लाश

बहराइच :खबर जनपद बहराइच के थाना रुपईडीहा क्षेत्र अंतर्गत अनटहवा निवासी कलीम पुत्र कुन्ने खान 15मार्च से लापता था उपरोक्त के परिजनों ने थाना रुपईडीहा मे प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया था लेकिन कही पता न चल सका लेकिन आज दिनांक 23मार्च को केजीएफ भट्ठा के निकट नाले के पास गांव के कुछ लोगों ने उप
Share:
बहराइच : एक सप्ताह से लापता युवक की नाले के पास संदिग्ध अवस्था मे मिली लाश
Read in your preferred language.
बहराइच :खबर जनपद बहराइच के थाना रुपईडीहा क्षेत्र अंतर्गत अनटहवा निवासी कलीम पुत्र कुन्ने खान 15मार्च से लापता था उपरोक्त के परिजनों ने थाना रुपईडीहा मे प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया था लेकिन कही पता न चल सका लेकिन आज दिनांक 23मार्च को केजीएफ भट्ठा के निकट नाले के पास गांव के कुछ लोगों ने उपरोक्त व्यक्ति का शव क्षत विक्षत अवस्था मे देखी तत्पश्चात परिजनों को सूचना दी, हमारे संवादाता से बात करते हुए परिजनों ने बताया की मृतक की पत्नी जिसका नाम शबनम है उसका प्रेम प्रसंग कलाम पुत्र पुत्ती निवासी आला पुरवा थाना नानपारा जनपद बहराइच से चल रहा था जो कि प्रार्थना पत्र में स्पष्ट रूप से बताने के उपरांत भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की अतः परिजनों का आरोप है कहीं ना कहीं पुलिस प्रशासन भी इस हत्या के संबंध से जुड़ी हुई है परिजनों व ग्राम वासियों का कहना है की चौकी इंचार्ज चिकनिया राज नारायण त्रिपाठी को इस केस की विवेचना दी गई थी जिसको जिम्मेदार प्रशासन के सिपाही के जैसे नहीं लिया गया अगर सही तरीके से लिया गया होता तो कहीं ना कहीं कलीम की जान बच सकती थी ग्रामीणों ने बताया की मृतक कलीम की पत्नी शबनम व उसका प्रेमी दोनों ने हत्या की है क्योंकि ग्रामीण कलीम को खोजते हुए शबनम के मायके गए हुए थे जहां शबनम ने स्पष्ट रूप से बताया कि जाओ जहां मर्जी ढूंढ लो लेकिन कलीम मिलेगा नहीं ग्रामीणों का कहना है की कहीं ना कहीं इस हत्या में शबनम व उसका प्रेमी लिप्त हैं देखने की बात यह है की क्या परिजनों को न्याय मिल पाता है या फिर इस भ्रष्ट शासन के शिकार हो जाते हैं