Monday, 14 September 2026 | 11:38 PM
भारत

बागची ने इल्हान उमर की गुलाम कश्मीर यात्रा को संकीर्ण मानसिकता की राजनीति बताया, भारत हुआ नाराज

भारत ने गुरुवार को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की सदस्य इल्हान उमर की गुलाम कश्मीर यात्रा की निंदा करते हुए कहा कि यह उनकी संकीर्ण मानसिकता की राजनीति को दर्शाता है। पत्रकारों से बात करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुलाम कश्मीर का दौरा करने के लिए उमर की आलोचना की। उन्होंने कहा, हमने द
Share:
Read in your preferred language.

भारत ने गुरुवार को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की सदस्य इल्हान उमर की गुलाम कश्मीर यात्रा की निंदा करते हुए कहा कि यह उनकी संकीर्ण मानसिकता की राजनीति को दर्शाता है।
पत्रकारों से बात करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुलाम कश्मीर का दौरा करने के लिए उमर की आलोचना की। उन्होंने कहा, हमने देखा है कि उमर ने भारतीय केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के एक हिस्से का दौरा किया है, जो इस समय पाकिस्तान के अवैध कब्जे में है। मैं केवल इतना कहना चाहता हूं कि अगर ऐसी राजनेता अपनी संकीर्ण मानसिकता वाली राजनीति करना चाहती हैं..तो यह उनका अपना काम हो सकता है। लेकिन हमें लगता है कि यह यात्रा निंदनीय है। बागची से उमर के गुलाम कश्मीर दौरे पर टिप्पणी करने को कहा गया था।
गौरतलब है कि उमर इस समय पाकिस्तान की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री पद से इमरान खान की विदाई के बाद किसी अमेरिकी सांसद की यह पहली पाकिस्तान यात्रा है
अफगानिस्तान में हाल के आतंकी हमलों पर एक प्रश्न के उत्तर में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत उस देश के घटनाक्रम पर नजर रख रहा है। बागची ने कहा, हमने कुछ आतंकी हमले देखे हैं। हम हमेशा आतंकी हमलों की निंदा करते रहे हैं। मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि हम निश्चित रूप से सभी आतंकी हमलों की निंदा करते हैं