Tuesday, 15 September 2026 | 2:31 AM
भारत

बदलापुर/जौनपुर: अचानक युवक की मौत से बूढ़ी मां का सहारा छीना

बदलापुर/जौनपुर: क्षेत्र रामनगर के ओम प्रकाश गुप्ता उम्र 42 पुत्र इंद्रजीत की सोमवार सुबह मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया ।गांव मेंशोक की लहर छा गयी।बताते चले कि मृतक के तीन पुत्री एक पुत्र थे ।जोकि बड़ी पुत्री अंजलि16वर्ष,उमिषा14वर्ष पुत्र बंटी 12वर्षऔर सबसे छोटी पुत्री पलक 10वर्ष की है।आज छी
Share:
बदलापुर/जौनपुर: अचानक  युवक  की मौत से बूढ़ी मां का सहारा छीना
Read in your preferred language.

बदलापुर/जौनपुर: क्षेत्र रामनगर के ओम प्रकाश गुप्ता उम्र 42 पुत्र इंद्रजीत की सोमवार सुबह मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया ।गांव मेंशोक की लहर छा गयी।बताते चले कि मृतक के तीन पुत्री एक पुत्र थे ।जोकि बड़ी पुत्री अंजलि16वर्ष,उमिषा14वर्ष पुत्र बंटी 12वर्षऔर सबसे छोटी पुत्री पलक 10वर्ष की है।आज छीना इन सभी का पिता से छत्रछाया।
भाई अरविंद बेसुध से हो गये है,भाई सेलिपट कर इस कदर रो रहे थे कि लोगो की आँखे बरबस ही भर गई।
पत्नी बच्चों की करुण रुदन देखकर कोई भी अपनी आँसू नही रोक पा रहे थे।

परिजनों का कहना है कि एक हप्ते से कुछ परेशानी थी।परिजन उन्हें सुल्तानपुर निजी हॉस्पिटल में उपचार के लिए ले गये मगर कोई राहत न होने से लखनऊ लेकर गए वहाँ भी दवा से राहत नही मिली तो परिजनों ने तत्काल अपने घर से जौनपुर सदर में भर्ती किया। उपचार के दौरान ही सोमवार को सुबह 6 बजे मौत हो गयी।
मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया।मृतक के परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगो का तांता लग गया।
जिसकी अंतिम संस्कार पिलकिछा घाट पर किया गया।