Tuesday, 15 September 2026 | 3:29 AM
उत्तर प्रदेश

बदायूं : ओवर ब्रिज का डिवाइडर हुआ क्षतिग्रस्त प्रशासन कर रहा है किस हादसे का इंतजार!

बदायूं: थाना बिसौली व थाना बिल्सी के मध्य ग्राम परौली के समीप एक ( पुल ) ओवर ब्रिज है जिसमें कि काफी समय से ओवर ब्रिज का साइड डिवाइडर टूटा हुआ है! जोकि किसी भी खतरे की घंटी से खाली नहीं है कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है! आपको बताते चलें कि बिसौली से बिल्सी की तरफ जाने वाले रोड पर ग्राम परौली पर एक
Share:
बदायूं : ओवर ब्रिज का डिवाइडर हुआ क्षतिग्रस्त प्रशासन कर रहा है किस हादसे का इंतजार!
Read in your preferred language.


बदायूं: थाना बिसौली व थाना बिल्सी के मध्य ग्राम परौली के समीप एक ( पुल ) ओवर ब्रिज है जिसमें कि काफी समय से ओवर ब्रिज का साइड डिवाइडर टूटा हुआ है!
जोकि किसी भी खतरे की घंटी से खाली नहीं है कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है!
आपको बताते चलें कि बिसौली से बिल्सी की तरफ जाने वाले रोड पर ग्राम परौली पर एक (पुल)ओवर ब्रिज है जिस पर ओवरब्रिज का डिवाइडर टूटा हुआ है और कभी भी किसी भी घटना को अंजाम दे सकता है!
जहां पर राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है जरा सी निगाह चूकने पर सीधा गाड़ी नीचे जा सकती है हो सकता है कोई बड़ा हादसा!
बताते चलें सूत्रों के मुताबिक काफी लंबे समय से सुनने में आ रहा था कि इस रोड पर रोड चौड़ीकरण का कार्य होने वाला है लेकिन अभी तक ऐसा कोई कार्य नहीं हुआ है जिससे कि रोड चौड़ा हो सके!
शासन प्रशासन इस पर ध्यान दें ताकि और हादसे ना हो!

रिपोर्ट
सचिन बाबू
बिसौली बदायूं