Tuesday, 15 September 2026 | 2:24 AM
उत्तर प्रदेश

बदायूं: जौनपुर पत्रकार हत्याकांड में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने डीएम के द्वारा राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर में दिन दहाड़े कोतवाली स्थित शाहगंज इमरानगंज बाजार में सोमवार सुबह एक टीवी चैनल के पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव (48) की गोलियों से मारकर हत्या कर दी वहीं राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि० ने इस घटना की घोर निन्दा की और सरकार से मृतक परिवार को 5000000 पचास लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने
Share:
बदायूं: जौनपुर पत्रकार हत्याकांड में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद  ने डीएम के द्वारा राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
Read in your preferred language.

जौनपुर में दिन दहाड़े कोतवाली स्थित शाहगंज इमरानगंज बाजार में सोमवार सुबह एक टीवी चैनल के पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव (48) की गोलियों से मारकर हत्या कर दी वहीं राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि० ने इस घटना की घोर निन्दा की और सरकार से मृतक परिवार को 5000000 पचास लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की।जिसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहते हैं वही आज खतरे में है पत्रकारों के ऊपर आए दिन आरोप प्रत्यारोप लगते रहते हैं इसकी वजह मात्र यह है की पत्रकारों द्वारा निरंतर समाज की समस्याओं को विभाग व सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है सरकार से मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही करने की मांग की और पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए पत्रकार सुरक्षा बिल लागू करने की मांग की जिससे देश का चौथा स्तंभ सुरक्षित रह सके।इस मौके पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला संरक्षक प्रवेश राठौर,जिलाध्यक्ष सुमित मल्होत्रा,उपाध्यक्ष संजीव पटेल,जिला महासचिव तेजेन्द्र सागर,मुकेश कुमार,प्रदीप पांडेय,सचिन बाबू,अनुज रस्तोगी,गुड्डू रस्तोगी,अवनी,राजेश पाठक,मनीष कांत,योगेश कुमार,विनीत, जगतपाल सिंह,अतुल पटेल आदि लोग मौजूद रहे।

क्राइम रिपोर्ट सचिन बाबू बदायूं