Tuesday, 15 September 2026 | 7:20 AM
भारत

अजहरुद्दीन चाहते है विराट की कप्तानी में खेलना,

विराट की कप्तानी में खेलने के लिए उत्साहित मोहम्मद अजहरुद्दीन, कोहली और अनुष्का के साथ खिचाई फोटो- सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले मोहम्मद अजहरुद्दीन को आईपीएल 2021 की नीलामी के दौरान रॉयल चैलजर्स बैंगलोर ने 20 लाख रुपये में खरीदा था. वहीं अजहरुद्दीन कोहली के नेतृत्व
Share:
अजहरुद्दीन चाहते है विराट की कप्तानी में खेलना,
Read in your preferred language.

विराट की कप्तानी में खेलने के लिए उत्साहित मोहम्मद अजहरुद्दीन, कोहली और अनुष्का के साथ खिचाई फोटो- सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले मोहम्मद अजहरुद्दीन को आईपीएल 2021 की नीलामी के दौरान रॉयल चैलजर्स बैंगलोर ने 20 लाख रुपये में खरीदा था. वहीं अजहरुद्दीन कोहली के नेतृत्व में खेलने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.
गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच शुरु होने से पहले उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है. उन्होंने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है.
मोहम्मद अजहरुद्दीन ने ट्वीट करके लिखा, "विनम्र और जमीन से जुड़े लोगों के बीच होकर बहुत खुश हूं"'
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पिछले सीजन में अजहरुद्दीन ने टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक जमाया था. हालांकि इस दौरान वो ऋषभ पंत के सबसे तेज बनाए गए शतक से पांच गेंद पीछे रह गए.
वो सिर्फ 37 गेंदों में शतक पर पहुंचे और 54 गेंद में से 137 रन बनाकर नाबाद रहे. 26 वर्षीय ने अपनी इस पारी के दौरान नौ चौके और 11 छक्के लगाए.
आईपीएल 2021 में मोहम्मद अजहरुद्दीन को अभी भी रॉयल चैलजर्स बैंगलोर की ओर से खेलना बाकी है. कोहली की अगुवाई वाली टीम ने अब तक अपने तीनों मैच जीते हैं. मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दो करीबी मुकाबलों जीतने के बाद, आरसीबी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने तीसरे गेम में जीत हासिल की.