Tuesday, 15 September 2026 | 3:53 AM
उत्तर प्रदेश

आज़मगढ़: ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के तहत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित, उपहार पाकर खिल उठे परिजन

आज़मगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 नवम्बर 2025 जनपद में मंगलवार को जिला महिला चिकित्सालय में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मौ
Share:
आज़मगढ़: ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के तहत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित, उपहार पाकर खिल उठे परिजन
Read in your preferred language.

आज़मगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 नवम्बर 2025 जनपद में मंगलवार को जिला महिला चिकित्सालय में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. मौर्या ने नवजात बेटियों एवं उनके परिवारजनों को उपहार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि “बेटियों का जन्म केवल एक खुशी नहीं, बल्कि समाज के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। हर बेटी सम्मान की हकदार है और उसका जन्म उत्सव की तरह मनाया जाना चाहिए।” उपहार प्राप्त कर परिजनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

मुख्य अतिथि ने जिला अस्पताल में उपस्थित प्रशिक्षु नर्सों, स्वास्थ्यकर्मियों और चिकित्सकों से भी मुलाकात की। उन्होंने सभी के समर्पण, सेवा भावना और स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में उनके योगदान की सराहना की। डॉ. मौर्या ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था तभी मजबूत हो सकती है, जब अस्पताल में कार्यरत टीम संगठित, संवेदनशील और सेवा भाव से कार्य करे।

कार्यक्रम में अस्पताल प्रशासन ने भी ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान की प्रगति और इसके सकारात्मक प्रभावों पर चर्चा की। साथ ही बच्चियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया गया।

कार्यक्रम का समापन नारी सशक्तिकरण के संदेश और समाज को बेटियों के सम्मान व उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करने की अपील के साथ किया गया।