Tuesday, 15 September 2026 | 12:27 AM
मनोरंजन

आयरा खान ने बीते 10 जनवरी काे उदयपुर में फिटनेस एक्सपर्ट नुपुर शिखरे से शादी की

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने बीते 10 जनवरी काे उदयपुर में फिटनेस एक्सपर्ट नुपुर शिखरे से शादी की है। यह डेस्टिनेशन वेडिंग 3 दिनों तक चली थी जिसमें 8 जनवरी को मेहंदी और 9 जनवरी को संगीत सेरेमनी होस्ट की गई थी। अब इस वेडिंग सेरेमनी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इन्हीं में से एक वीडियो में आमि
Share:
आयरा खान ने बीते 10 जनवरी काे उदयपुर में फिटनेस एक्सपर्ट नुपुर शिखरे से शादी की
Read in your preferred language.

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने बीते 10 जनवरी काे उदयपुर में फिटनेस एक्सपर्ट नुपुर शिखरे से शादी की है। यह डेस्टिनेशन वेडिंग 3 दिनों तक चली थी जिसमें 8 जनवरी को मेहंदी और 9 जनवरी को संगीत सेरेमनी होस्ट की गई थी।
अब इस वेडिंग सेरेमनी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इन्हीं में से एक वीडियो में आमिर अपनी बेटी की शादी में अपने ही गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में आमिर पहले तो अपनी फिल्म ‘रंग दे बसंती’ के गाने ‘मस्ती की पाठशाला’ पर थिरकते नजर आए। उनके अलावा वीडियो में बेटी आयरा, दामाद नुपुर और एक्ट्रेस मिथिला पालकर भी डांस करते दिख रहे हैं। सभी ने गाने से आमिर का हुक स्टेप कॉपी किया।
कुछ देर बाद डीजे ने फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ का गाना ‘पापा कहते हैं..’ लगा दिया, जिसे सुनते ही आमिर बेहद खुश हो गए। वो डांस फ्लोर छोड़कर डीजे को गले लगाने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने स्टेज से ही इस गाने पर भी परफॉर्म किया।