Tuesday, 15 September 2026 | 3:52 AM
उत्तर प्रदेश

औरैया: अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में दिया प्रसूता ने बच्चों को जन्म

औरैया: ऐरवा कटरा क्षेत्र के दलालपुर निवासी राम कुमार की पत्नी पूजा देवी (25) को शनिवार की सुबह प्रसव पीड़ा हुई। इस पर परिजनों ने आकस्मिक सेवा के लिए 108 नंबर पर फोन किया। ऐरवा कटरा सीएचसी क्षेत्र की 108( UP 32EG4715) एंबुलेंस राम कुमार के घर पहुंच गई। पायलट रोहित कुमार और ईएमटी सुमित कुमार एंबुलेंस
Share:
औरैया: अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में दिया प्रसूता ने बच्चों को जन्म
Read in your preferred language.

औरैया: ऐरवा कटरा क्षेत्र के दलालपुर निवासी राम कुमार की पत्नी पूजा देवी (25) को शनिवार की सुबह प्रसव पीड़ा हुई। इस पर परिजनों ने आकस्मिक सेवा के लिए 108 नंबर पर फोन किया।
ऐरवा कटरा सीएचसी क्षेत्र की 108( UP 32EG4715) एंबुलेंस राम कुमार के घर पहुंच गई। पायलट रोहित कुमार और ईएमटी सुमित कुमार एंबुलेंस से प्रसूता को अस्पताल ले जा रहे थे। इस बीच रास्ते में महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। एम्बुलेंस स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला के परिजन व आशा मुन्नी देवी की मौजूदगी में एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। पूजा ने स्वस्थ बेटी को जन्म दिया है। एंबुलेंस कर्मियों ने जच्चा-बच्चा को ऐरवा कटरा सरकारी असपताल में भर्ती कराया है।