Tuesday, 15 September 2026 | 3:51 AM
भारत

औरैया: अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में दिया प्रसूता ने बच्चे को जन्म

औरैया: जिले के ब्लॉक औरैया के गांव बिखरिया निवासी भुवनेश ने 102 पर कॉल करके बताया कि उसकी पत्नी प्रियंका को तेज प्रसव पीड़ा हो रही है जिसके लिए उसे एंबुलेंस की आवश्यकता है सूचना पाकर जिला अस्पताल औरैया की एंबुलेंस यूपी 32 ईजी 0794 तुरंत गांव के लिए रवाना हुई और गांव पहुंचकर प्रियंका को एंबुलेंस में
Share:
औरैया: अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में दिया प्रसूता ने बच्चे को जन्म
Read in your preferred language.

औरैया: जिले के ब्लॉक औरैया के गांव बिखरिया निवासी भुवनेश ने 102 पर कॉल करके बताया कि उसकी पत्नी प्रियंका को तेज प्रसव पीड़ा हो रही है जिसके लिए उसे एंबुलेंस की आवश्यकता है सूचना पाकर जिला अस्पताल औरैया की एंबुलेंस यूपी 32 ईजी 0794 तुरंत गांव के लिए रवाना हुई और गांव पहुंचकर प्रियंका को एंबुलेंस में शिफ्ट करा कर अस्पताल के लिए आ रहे थे तभी रास्ते में प्रियंका को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी जिसको देखते हुए एंबुलेंस चालक राजकमल ने एंबुलेंस को रोक दिया मरीज की स्थिति देखकर ई एम टी कुलदीप ने चालक की मदद से एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया तथा बाद में जच्चा बच्चा को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया जहां महिला एवं बच्चे को सुरक्षित एवं स्वस्थ बताया बाद में परिवार ने इस काम के लिए एंबुलेंस कर्मचारियों का धन्यवाद दिया अधिकारी बृजमहन त्रिपाठी ने कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा की हर स्वास्थ्य समस्या में सबसे आगे खड़ी नजर आती है एंबुलेंस सर्विस और भविष्य में ऐसे ही कार्य करती रहेगी।

राज कमल सिंह की रिपोर्ट्