औरेया (साहर ) ब्लाक के अंतर्गत ग्राम नवीमोहन निवासी वंदना कुशवाह पत्नी मुकेश उम्र 22 साल के अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी आशा तारावती ने टोल फ्री नंबर पर 102 एम्बुलेंस पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सीएचसी सहार की 102 एंबुलेंस गाड़ी संख्या यूपी 41 जी 2652 तत्काल प्रभाव से प्रसव पीड़ा से पीड़ित के घर एंबुलेंस पहुंच गई और जल्दी से वंदना कुशवाह व उनके परिजनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहार की तरफ चलने लगे। रास्ते में पौंथी के पास वंदना को प्रसव पीड़ा बहुत अधिक बढ़ गई। इस स्थिति को देखते हुए पायलट अशोक कुमार ने एंबुलेंस को साइड में रोकी व ईमटी सूरज प्रकाश ने एंबुलेंस मे ही सुरक्षित प्रसव कराया तथा वंदना ने सुंदर बच्ची को जन्म दिया। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार में मां और बच्चे दोनों सुरक्षित व स्वस्थ हैं।
उत्तर प्रदेश
औरेया:एक बार फिर अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में प्रसूता ने बच्चे को दिया जन्म
औरेया (साहर ) ब्लाक के अंतर्गत ग्राम नवीमोहन निवासी वंदना कुशवाह पत्नी मुकेश उम्र 22 साल के अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी आशा तारावती ने टोल फ्री नंबर पर 102 एम्बुलेंस पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सीएचसी सहार की 102 एंबुलेंस गाड़ी संख्या यूपी 41 जी 2652 तत्काल प्रभाव से प्रसव पीड़ा से पीड़ित के घर
Read in your preferred language.