Tuesday, 15 September 2026 | 3:49 AM
उत्तर प्रदेश

औरैया : एक बार फिर अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में प्रसूता ने बच्चे को दिया जन्म

औरेया (अछल्दा ) ब्लाक के अंतर्गत ग्राम नगला काहरन निवासी नीलम देवी पत्नी शिव शंकर उम्र 24 साल के अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी पति शिव शंकर ने टोल फ्री नंबर पर 108 एम्बुलेंस पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सीएचसी अछल्दा की 108 एंबुलेंस गाड़ी संख्या यूपी 32 ईजी 0192 तत्काल प्रभाव से प्रसव पीड़ा से पीड़
Share:
औरैया : एक बार फिर अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में प्रसूता ने बच्चे को दिया जन्म
Read in your preferred language.

औरेया (अछल्दा ) ब्लाक के अंतर्गत ग्राम नगला काहरन निवासी नीलम देवी पत्नी शिव शंकर उम्र 24 साल के अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी पति शिव शंकर ने टोल फ्री नंबर पर 108 एम्बुलेंस पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सीएचसी अछल्दा की 108 एंबुलेंस गाड़ी संख्या यूपी 32 ईजी 0192 तत्काल प्रभाव से प्रसव पीड़ा से पीड़ित के घर एंबुलेंस पहुंच गई और जल्दी से नीलम देवी व उनके परिजनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा की तरफ चलने लगे। रास्ते में सुबह करीब 5.22 पर अछल्दा फाटक बंद होने की बजह से नीलम देवी को प्रसव पीड़ा बहुत अधिक बढ़ गई। इस स्थिति को देखते हुए पायलट हरीकांत ने एंबुलेंस को साइड में रोकी व ईमटी विकास श्रीवास्तव ने एंबुलेंस मे ही सुरक्षित प्रसव कराया। नीलम देवी ने सुंदर बच्चे को जन्म दिया। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में मां और दोनों बच्चे सुरक्षित व स्वस्थ हैं।