Monday, 14 September 2026 | 10:43 PM
UP News

औरेया :एक बार फिर अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में गूजी किलकारी प्रसूता ने बच्चे को दिया जन्म

औरेया (अछल्दा ) ब्लाक के अंतर्गत महोमदाबाद निवासी नजरीन बानो पत्नी केसर अली उम्र 26 साल के अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी मरीज के परिजन ने टोल फ्री नंबर 102 एम्बुलेंस पर इसकी सूचना दी। सीएचसी अछल्दा की 102 एंबुलेंस गाड़ी संख्या यूपी 32 ई जी 0785 तत्काल प्रभाव से प्रसव पीड़ा से पीड़ित के घर एंबुलेंस पहुं
Share:
औरेया :एक बार फिर अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में गूजी किलकारी प्रसूता ने बच्चे को दिया जन्म
Read in your preferred language.

औरेया (अछल्दा ) ब्लाक के अंतर्गत महोमदाबाद निवासी नजरीन बानो पत्नी केसर अली उम्र 26 साल के अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी मरीज के परिजन ने टोल फ्री नंबर 102 एम्बुलेंस पर इसकी सूचना दी। सीएचसी अछल्दा की 102 एंबुलेंस गाड़ी संख्या यूपी 32 ई जी 0785 तत्काल प्रभाव से प्रसव पीड़ा से पीड़ित के घर एंबुलेंस पहुंच गई और जल्दी लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा की तरफ चलने लगी। रास्ते में नजरीन बानो को प्रसव पीड़ा बहुत अधिक बढ़ गई। पायलट राम मनोहर ने बड़ी सूझबूझ के साथ एंबुलेंस को साइड में रोकर व ईएमटी संजीव यादव ने एंबुलेंस मे ही सुरक्षित प्रसव कराया। नजरीन बानो ने एक सुंदर बच्ची को जन्म दिया वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में भर्ती कराया जहां पर जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित व स्वस्थ हैं।