Monday, 14 September 2026 | 11:57 PM
उत्तर प्रदेश

औरेया: अछल्दा सीएससी की 102 एम्बुलेंस एक बार फिर बरदान साबित हुई

औरेया: (अछल्दा ) ब्लाक के अंतर्गत मिरगावा निवासी अनीता देवी w/o आशीष उम्र 24 साल के अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी आशा उर्मिला देवी ने टोल फ्री नंबर 102 एम्बुलेंस पर इसकी सूचना दी। सीएचसी अछल्दा की 102 एंबुलेंस गाड़ी संख्या यूपी 32 ई जी 0785 तत्काल प्रभाव से प्रसव पीड़ा से पीड़ित के घर एंबुलेंस पहुंच गई
Share:
औरेया: अछल्दा सीएससी की 102 एम्बुलेंस एक बार फिर बरदान साबित हुई
Read in your preferred language.

औरेया: (अछल्दा ) ब्लाक के अंतर्गत मिरगावा निवासी अनीता देवी w/o आशीष उम्र 24 साल के अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी आशा उर्मिला देवी ने टोल फ्री नंबर 102 एम्बुलेंस पर इसकी सूचना दी। सीएचसी अछल्दा की 102 एंबुलेंस गाड़ी संख्या यूपी 32 ई जी 0785 तत्काल प्रभाव से प्रसव पीड़ा से पीड़ित के घर एंबुलेंस पहुंच गई और जल्दी लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा की तरफ चलने लगी। रास्ते में उर्मिला देवी को प्रसव पीड़ा बहुत अधिक बढ़ गई। पायलट राम मनोहर ने बड़ी सूझबूझ के साथ एंबुलेंस को साइड में रोकर व ईएमटी संजीव यादव ने एंबुलेंस मे ही सुरक्षित प्रसव कराया।उर्मिला देवी ने एक सुंदर बच्ची को जन्म दिया वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में भर्ती कराया जहां पर जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित व स्वस्थ हैं।