Tuesday, 15 September 2026 | 12:26 AM
मनोरंजन

सोशल मीडिया पर अथिया ने शेयर की शादी की फोटोज, एक दूसरे का हाथ थामें नजर आया कपल

फिल्म एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए। अथिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें कपल एक-दूसरे का हाथ थामकर सात फेरे लेते नजर आ रहा है। अथिया ने लिखा है, 'तुम्हारी रोशनी में मैंने प्यार करना सीखा है।' उन्होंने अपनी शादी
Share:
सोशल मीडिया पर अथिया ने शेयर की शादी की फोटोज, एक दूसरे का हाथ थामें नजर आया कपल
Read in your preferred language.

फिल्म एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए। अथिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें कपल एक-दूसरे का हाथ थामकर सात फेरे लेते नजर आ रहा है। अथिया ने लिखा है, 'तुम्हारी रोशनी में मैंने प्यार करना सीखा है।'

उन्होंने अपनी शादी की पोस्ट के साथ आगे लिखा है, "आज हमारे सबसे प्यारे लोगों के साथ हमने उस घर में शादी की है जिसने हमें अपार खुशी और शांति दी है। हम दिल से इस नए सफर के लिए आपका आशीर्वाद चाहते हैं।"