Tuesday, 15 September 2026 | 3:41 AM
भारत

असम: CAA नुकसानदेह नहीं, किया जाएगा लागू- BJP प्रदेश अध्यक्ष

असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly elections) के पहले प्रदेश के  BJP प्रमुख रणजीत कुमार दास ने कहा कि पार्टी जल्द ही नागरिकता संशोधन कानून को राज्य में लागू करेगी। असम के भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रमुख रणजीत कुमार दास ने सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर कहा कि इससे कोई नुकसान नहीं है। 
Share:
असम: CAA नुकसानदेह नहीं, किया जाएगा लागू- BJP प्रदेश अध्यक्ष
Read in your preferred language.

असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly elections) के पहले प्रदेश के  BJP प्रमुख रणजीत कुमार दास ने कहा कि पार्टी जल्द ही नागरिकता संशोधन कानून को राज्य में लागू करेगी। असम के भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रमुख रणजीत कुमार दास ने सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर कहा कि इससे कोई नुकसान नहीं है।  इसे संसद से पारित किया गया है। इसे वापस लेने का कोई सवाल नहीं। CAA से किसी तरह का नुकसान नहीं होने जा रहा है। हम निश्चित तौर पर इसे लागू करने जा रहे हैं, कानून का गठन किया जाएगा। 

उन्होंने कहा, 'विधानसभा चुनाव पर CAA को कोई असर नहीं होगा। जब यह मुद्दा गरम था तब हमने पंचायत चुनावों में हिस्सा लिया था और लोगों से इस बारे में सवाल किया था और विदेशियों के यहां प्रवेश पर उनसे राय मांगी थी। हमें उस चुनाव में सबसे अधिक सीटें मिली थीं।' 

 उन्होंने एएनआइ को बताया, 'असम चुनाव प्रचार जोरों पर है।' संसद में इसकी मंजूरी के बाद शीर्ष भाजपा नेता CAA के मुद्दे से दूरी बना रहे हैं। इस कानून का  असम में काफी विरोध हुआ था। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने माजुली (Majuli) में कहा, 'संसद में हमने विधेयक पारित किया है और हम इसके समर्थन में हैं। इसे लेकर सभी नियामकों के काम पूरे हो जाने और राज्य की सत्ता में वापस आने पर हम इसे लागू कर देंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'इसे वापस करने का सवाल नहीं।' दरअसल, उनसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वादे को लेकर सवाल किया था कि असम में वो इस कानून को लागू करने की अनुमति नहीं देंगे। रणजीत दास ने कहा, 'मैं शर्त लगा सकता हूं कि राहुल गांधी CAA के बारे में कुछ नहीं जानते। हमारे बूथ स्तर पर काम करने वाले वर्करों को इस बारे में अधिक जानकारी है।'  

चाय बागानों में काम करने वाले वर्करों के मेहनताने में 365 रुपये की बढ़ोतरी वाले राहुल के वादे पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह असंभव है यदि आप सभी वर्करों के मेहनताने में इतनी बढ़ोतरी करेंगे तो राज्य के सभी बागान बंद हो जाएंगे और वर्कर बेरोजगार हो जाएंगे। असम की 126 सीटों पर तीन चरणों में चुनाव होगा जो 27 मार्च से शुरू हो रहा है। इसके नतीजे 2 मई को आएंगे।