Monday, 14 September 2026 | 10:58 PM
भारत

साउथी और मॉर्गन से अकेले भिड़े अश्विन, दिनेश कार्तिक ने जीता दिल,

आईपीएल 2021 में कोलकाता नाइटराइडर्स ने बेहद अहम मैच में दिल्ली कैपिटल्स को तीन विकेट से मात दी। शारजाह में खेले गए मैच में टॉस गंवाकर दिल्ली पहले बल्लेबाजी कर रही थी। केकेआर की धारदार गेंदबाजी के आगे दिल्ली सारे दिग्गज ढेर हो गए। लेकिन महज 127 रन के लक्ष्य को चेज करने के लिए कोलकाता के भी सात विकेट
Share:
साउथी और मॉर्गन से अकेले भिड़े अश्विन, दिनेश कार्तिक ने जीता दिल,
Read in your preferred language.

आईपीएल 2021 में कोलकाता नाइटराइडर्स ने बेहद अहम मैच में दिल्ली कैपिटल्स को तीन विकेट से मात दी। शारजाह में खेले गए मैच में टॉस गंवाकर दिल्ली पहले बल्लेबाजी कर रही थी। केकेआर की धारदार गेंदबाजी के आगे दिल्ली सारे दिग्गज ढेर हो गए। लेकिन महज 127 रन के लक्ष्य को चेज करने के लिए कोलकाता के भी सात विकेट गिर गए। मुकाबला भले ही लो स्कोरिंग रहा हो, लेकिन इसमें मसाले की कोई कमी नहीं थी। मैच में गर्मी तब बड़ी जब रवि अश्विन केकेआर के खिलाड़ियों से भिड़ गए।
मामला पहली पारी के आखिरी ओवर का है। गेंदबाजी टीम साउदी कर रहे थे। स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 120 रन थे। छह विकेट भी गिर चुके थे। ऐसे में क्रीज पर मौजूद रविचंद्रन अश्विन और ऋषभ पंत पर अतिरिक्त दबाव था। पहली गेंद का सामना कर रहे अश्विन ने बैक ऑफ लैंथ स्लो बॉल पर पुल करना चाहा। मकसद बाउंड्री पार भेजना था, लेकिन हवा में लटकी गेंद को डीप बैकवर्ड स्क्वैयर पर नीतिश राणा ने लपक लिया। आउट होकर पवेलियन की ओर लौटते अश्विन को यही पर साउदी ने कुछ कहा, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ।

आउट होने के बाद जब अश्विन पवेलियन की तरफ जा रहे थे तभी उन्हें साउदी ने कुछ कहा, जो अश्विन को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और वो साउदी से भिड़ गए। पूरे मामले में कप्तान इयोन मोर्गन भी कूद पड़े। ऐसे में टीम के विकेटकीपर और अनुभवी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने मामला शांत करने की कोशिश की। नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े ऋषभ पंत भी बीच-बचाव करते दिखे, लेकिन रवि अश्विन बेहद गुस्से में नजर आ रहे थे।

इस जीत से नाइटराइडर्स के 11 मैचों में पांच जीत से 10 अंक हो गए हैं और टीम चौथे स्थान पर चल रही है। दिल्ली के 11 मैचों में आठ जीत से 16 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर है।