Tuesday, 03 November 2026 | 10:46 PM
भारत

अरवल : स्वास्थ्य मंत्री निशांत का अभूतपूर्व स्वागत

Share:
अरवल : स्वास्थ्य मंत्री निशांत का अभूतपूर्व स्वागत

बिहार सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत जी का आज सासाराम जाने के क्रम में अरवल की धरती पर अभूतपूर्व और ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
अरवल लख पर जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष अनंत कुमार वर्मा के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं सैकड़ों उत्साहित कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, गगनभेदी नारों और पुष्पवर्षा के साथ स्वास्थ्य मंत्री का जोरदार अभिनंदन किया।
 स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के अरवल पहुंचते ही स्वागत स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। अरवल लख की दोनों ओर सड़क के किनारे बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता कतारबद्ध होकर खड़े थे। स्वागत के दौरान दोनों तरफ चार जेसीबी मशीनों से फूलों की भव्य पुष्पवर्षा की गई, जिसने पूरे आयोजन को बेहद आकर्षक और यादगार बना दिया। फूलों की बारिश और कार्यकर्ताओं के जोशीले नारों से पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा।

अरवल में पहली बार जदयू के किसी बड़े नेता के स्वागत में इस तरह का भव्य और अनोखा आयोजन देखने को मिला। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह ऐतिहासिक स्वागत पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं के समर्पण, एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक है। चार जेसीबी से की गई पुष्पवर्षा ने स्वागत समारोह की भव्यता को और बढ़ा दिया। यह आयोजन अरवल जदयू के लिए लंबे समय तक यादगार बना रहेगा।
स्वागत कार्यक्रम में जदयू जिला अध्यक्ष अनंत कुमार वर्मा, जदयू प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल, जदयू प्रदेश सचिव मिथिलेश कुमार यादव, मंजू कुशवाहा, जदयू प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य रामकिशोर वर्मा, जदयू जिला प्रवक्ता चाँद मलिक, जदयू युवा प्रदेश सचिव सोनू रजक, जदयू जिला प्रवक्ता गुड्डू पटेल, जदयू वरिष्ठ नेता टूटू शर्मा, अरवल प्रखंड अध्यक्ष केडी सिंह, जिला महासचिव मिथिलेश कुशवाहा, अरवल नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार, जिला कार्यालय प्रभारी विजय कुशवाहा, जदयू नेता विकास सिंह सहित सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।