Monday, 14 September 2026 | 11:56 PM
भारत

पंजाब में अरविंद केजरीवाल का नया वादा

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की जनता से वादा किया है कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की सरकार बनी तो दिल्ली की तर्ज पर बिजली के दाम कम किए जाएंगे. केजरीवाल ने कहा कि जब हमने 2013 में दिल्ली में पहली बार चुनाव लड़ा तो लोगों को बेतुके बिजली के बिल मिलते
Share:
पंजाब में अरविंद केजरीवाल का नया वादा
Read in your preferred language.

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की जनता से वादा किया है कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की सरकार बनी तो दिल्ली की तर्ज पर बिजली के दाम कम किए जाएंगे. केजरीवाल ने कहा कि जब हमने 2013 में दिल्ली में पहली बार चुनाव लड़ा तो लोगों को बेतुके बिजली के बिल मिलते थे. सरकार पंजाब की तरह ही बिजली कंपनियों के साथ मिलीभगत कर रही थी. आज दिल्ली में 24 घंटे बिजली बेहद कम रेट पर है. हमें पंजाब में यह करना है. केजरीवाल ने कहा कि हम यहां 3 प्रमुख कामकरेंगे. पहला, हम हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे.दूसरा, सभी लंबित घरेलू बिजली बिल माफ कर दिए जाएंगे और लोगों के कनेक्शन बहाल कर दिए जाएंगे. तीसरा, 24 घंटे बिजली मुहैया कराई जाएगी.

केजरीवाल ने कहा - उम्मीद है कि इस घोषणा से 70% पंजाब के परिवारों का बिजली बिल जीरो हो जाएगा. बिजली 24 घंटे मिलेगी लेकिन बिल नहीं आएगा. सरकार में आने पर बिजली के घरेलू सारे बकाया बिल माफ किए जाएंगे. आप संयोजक ने कहा कि सब के कटे हुए कनेक्शन बहाल किए जाएंगे. कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए आप नेता ने कहा कि यह केजरीवाल की गारंटी है. कैप्टन के वादे नहीं. उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही पहली कलम से पहली योजनाएं लागू कर दी जाएगी. हालांकि 24 घंटे बिजली देने में थोड़ा वक्त लग सकता है नई व्यवस्था बनाए बनानी पड़ेगी.