मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात करना पसंद नहीं करती हैं। चाहे अरबाज खान के साथ तलाक हो या फिर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप। लेकिन लगता है कि अब मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात करने को तैयार हो गई हैं। इतना ही नहीं वह वह ऑन स्क्रीन इस बारे में बात करेंगी। दरअसल, ये खबर तो हाल ही में आई ही कि मलाइका अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ शो लेकर आ रही हैं जिसका नाम है अरोड़ा सिस्टर्स। यह शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगा। लेकिन अब हाल ही में खबर आई है कि इस शो में मलाइका ने बतौर गेस्ट अर्जुन कपूर और अरबाज खान को बुलाया है।
मलाइका इस शो में अपने एक्स पति अरबाज खान और बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को बुलाकर उनके साथ अपनी इक्वेशन पर बात करेंगी। हालांकि दोनों साथ में नही आने वाले। दोनों के एपिसोड्स अलग होंगे। फैंस दोनों के एपिसोड्स को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फैंस इन एपिसोड्स को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्हें मलाइका, अर्जुन और अरबाज की पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा डिटेल्स मिलेंगी।
इन दोनों के अलावा शो में दोनों बहनों के परिवार वाले और क्लोज फ्रेंड्स भी इसमे नजर आएंगे। अरोड़ा सिस्टर्स शो के जरिए मलाइका और अमृता की पर्सनल लाइफ के बारे में बताया जाएगा।
वैसे बता दें कि मलाइका और अमृता दोनों ही बॉलीवुड की सबसे कूल सिस्टर्स में से एक हैं। दोनों का फैशन सेंस और बॉन्ड कमाल का है। इतना ही नहीं दोनों हर मुश्किल में एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं। किसी एक को अगर कोई कुछ कहे तो दूसरा हमेशा उसके साथ खड़ा होता है।
मलाइका जो अपने डांस नंबर्स के लिए काफी फेमस हैं जैसे गुड़ नाल इश्क मीठा, छैया छैया, रंगीलो मारो ढोलना और मुन्नी बदनाम। फिलहाल वह योगा गुरु बनी हैं और इसके साथ ही कई शोज में भी बतौर जज काम करती हैं।
वहीं अमृता काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। लेकिन उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है जैसे कितने दूर कितने पास, आवारा, पागल दीवाना और कम्बख्त इश्क। खैर अब तो ये देखते हैं कि दोनों बहनें मिलकर क्या कमाल करती हैं और कितने राज खोलती हैं।
मनोरंजन
मलाइका अरोड़ा के शो में आ रहे हैं अर्जुन कपूर और अरबाज खान , होंगे रिश्तों के बड़े खुलासे
मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात करना पसंद नहीं करती हैं। चाहे अरबाज खान के साथ तलाक हो या फिर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप। लेकिन लगता है कि अब मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात करने को तैयार हो गई हैं। इतना ही नहीं वह वह ऑन स्क्रीन इस बारे में बात करेंगी। दरअसल, ये खबर
Read in your preferred language.