Tuesday, 15 September 2026 | 12:27 AM
मनोरंजन

अर्जुन बिजलानी सीजन 14 में अब सनी लियोनी के साथ स्क्रीन पर कंटेस्टेंट्स की क्लास लेते नजर आएंगे

रणविजय सिंह रियलिटी शोज के बादशाह हैं। रोडीज सीजन 1 के विजेता रहे रणविजय अब तक एमटीवी के कई शोज को होस्ट कर चुके हैं, जिनमें से स्प्लिट्सविला पॉपुलर शोज में से एक है। अब तक इस शो के 13 सीजन आ चुके हैं और 14वां सीजन जल्द ही आने वाला है। लेकिन शो के रणविजय शो के इस सीजन को होस्ट नहीं कर रहे हैं। उनकी
Share:
अर्जुन बिजलानी सीजन 14 में अब सनी लियोनी के साथ स्क्रीन पर कंटेस्टेंट्स की क्लास लेते नजर आएंगे
Read in your preferred language.

रणविजय सिंह रियलिटी शोज के बादशाह हैं। रोडीज सीजन 1 के विजेता रहे रणविजय अब तक एमटीवी के कई शोज को होस्ट कर चुके हैं, जिनमें से स्प्लिट्सविला पॉपुलर शोज में से एक है। अब तक इस शो के 13 सीजन आ चुके हैं और 14वां सीजन जल्द ही आने वाला है। लेकिन शो के रणविजय शो के इस सीजन को होस्ट नहीं कर रहे हैं। उनकी जगह अब इस शो को नागिन फेम अर्जुन बिजलानी सनी लियोनी के साथ होस्ट करते नजर आएंगे। बता दें इससे पहले रणविजय ने एमटीवी रोडिज करने भी इनकार कर चुके हैं।
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में अर्जुन बिजलानी कहा- 'मैं बहुत एक्साइटेड हूं कि मैं एमटीवी स्प्लिट्सविला 14 का हिस्सा हूं। यह शो हमेशा से ही यूथ में बहुत फेमस रहा है।' एक्टर ने बताया कि वो हमेशा से इस शो के फैन रहे हैं और जल्द ही नए सीजन में सनी लियोनी के साथ शो होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं। उन्होंने उम्मीद की है दर्शक इस सीजन को जरूर पसंद करेंगे।साल 2008 में एमटीवी स्प्लिट्सविला की शुरुआत हुई थी। शो के पहले सीजन में रणविजय बतौर होस्ट थे। लेकिन इसके बाद साल 2015 तक इस शो को निखिल चिनप्पा ने होस्ट किया था। इसके एक बार फिर रणविजय ने बतौर होस्ट शो में वापसी की और सीजन 13 तक शो हिस्सा रहे, लेकिन एक बार फिर रणविजय को इस शो से रिप्लेस किया गया है।
रणविजय के शो में न होने से उनके फैंस बेहद मायूस हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि बिना रणविजय के रोडीज और स्प्लिट्सविला कुछ भी नहीं है। वो इस शो के स्टार हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा को वो रणविजय को शो में बहुत मिस करते हैं, वो इस शो के असली स्टार हैं। वहीं यूजर्स ने शो में करण कुंद्रा को बतौर होस्ट देखने की इच्छा जाहिर की।