Tuesday, 15 September 2026 | 5:25 AM
उत्तर प्रदेश

आँवला/बरेली - बिशारतगंज थाना पर निरीक्षण को पहुंचे एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल बाबा विजय देव नाथ ने की शिकायत।

आँवला - थाना बिशारतगंज में निरीक्षण को पहुंचे एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल से मुलाकात कर बाबा विजय देव ने अपने ऊपर लगाए आरोप निराधार बताते हुए शिकायत की।बाबा विजय देव नाथ ने शिकायती पत्र में बताया कि गांव बेहटा बुजुर्ग के कुछ लोगों ने एक वीडियो बनाकर वायरल की है जिससे उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंची है
Share:
आँवला/बरेली - बिशारतगंज थाना पर निरीक्षण को पहुंचे एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल बाबा विजय देव नाथ ने की शिकायत।
Read in your preferred language.

आँवला - थाना बिशारतगंज में निरीक्षण को पहुंचे एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल से मुलाकात कर बाबा विजय देव ने अपने ऊपर लगाए आरोप निराधार बताते हुए शिकायत की।बाबा विजय देव नाथ ने शिकायती पत्र में बताया कि गांव बेहटा बुजुर्ग के कुछ लोगों ने एक वीडियो बनाकर वायरल की है जिससे उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंची है। वीडियो में कुछ लोग उन पर आरोप लगा रहे हैं कि बाबा मिट्टी खनन करने वालों से रुपए लेते हैं और वीडियो में बाबा को आतंकवादी भी बोला गया है। बाबा ने वीडियो दिखाकर कार्यवाही की मांग करते हुए नामजद तहरीर दी है।इसके अलावा बाबा ने शिकायत की कि तीन सितंबर को उनके ऊपर हमला हुआ था जिनके आरोपियों पर हुई एनसीआर से वह संतुष्ट नहीं है मामले की जांच एलआईयू या क्राइम अधिकारियों से कराई जाए। रिपोर्टर - परशुराम वर्मा