Tuesday, 15 September 2026 | 1:07 PM
उत्तर प्रदेश

आँवला/बरेली - आँवला तहसील क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन बनी काल चपेट आ कर कृषक की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

आँवला - आँवला तहसील क्षेत्र में विद्युत विभाग की लापरवाही से लगातार क्षेत्र में लोगों की जान जा रही हैं, अभी हाल में ही बिशारतगंज व अलीगंज थाना क्षेत्र में भी तीन भैंसों की मौत, हाई टेंशन लाइन से बिशारतगंज में मौत ऐसे ही कई हादसे विद्युत लाइन के नीचे होने से हो चुके हैं, अलीगंज क्षेत्र के सत्तार नगर
Share:
आँवला/बरेली - आँवला तहसील क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन बनी काल चपेट आ कर कृषक की मौत, परिवार में मचा कोहराम।
Read in your preferred language.

आँवला - आँवला तहसील क्षेत्र में विद्युत विभाग की लापरवाही से लगातार क्षेत्र में लोगों की जान जा रही हैं, अभी हाल में ही बिशारतगंज व अलीगंज थाना क्षेत्र में भी तीन भैंसों की मौत, हाई टेंशन लाइन से बिशारतगंज में मौत ऐसे ही कई हादसे विद्युत लाइन के नीचे होने से हो चुके हैं, अलीगंज क्षेत्र के सत्तार नगर के ग्रामीण ने अपनी तीन भैंसों की मौत पर बताया कि एसडीओ अलीगंज को कई बार फोन मिलाने पर भी नहीं उठा ,समय रहते यदि फोन उठ जाता तो हादसा नहीं होता। आज आंवला थाना क्षेत्र के रमपुरा खुर्द निवासी शिशुपाल सिंह सुबह अपना खेत ट्रैक्टर से जोत रहे थे। उनके खेत से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। खेत जोतते समय उनके ट्रैक्टर की छतरी हाई टेंशन लाइन से छू गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिवारीजन व ग्रामीण आंवला चिकित्सक के पास उन्हें लेकर आए, चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिशुपाल की मौत से परिवार व ग्राम वासियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा