Tuesday, 15 September 2026 | 5:39 AM
भारत

आँवला/बरेली - 126 आँवला विधानसभा क्षेत्र में जनेश्वर मिश्र ‘छोटे लोहिया’ जी का कुछ इस तरह साइकिल रैली निकाल कर मनाया गया जन्मदिन।

आँवला - 126 आँवला विधानसभा क्षेत्र में जनेश्वर मिश्र छोटे लोहिया का जन्मदिन कुछ इस तरह साइकिल रैली निकाल कर मनाया गया यह रैली अलीगंज रामलीला ग्राउंड से शुरू होकर मंडोरा, कुंवरपुर, शदिनगर, रहगाओं, पैगा, रहतुइया, नागरिया और अंत में आँवला में समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान तेज़तर्रार युवा नेता अरविंद या
Share:
आँवला/बरेली - 126 आँवला विधानसभा क्षेत्र में जनेश्वर मिश्र ‘छोटे लोहिया’ जी का कुछ इस तरह साइकिल रैली निकाल कर मनाया गया जन्मदिन।
Read in your preferred language.

आँवला - 126 आँवला विधानसभा क्षेत्र में जनेश्वर मिश्र छोटे लोहिया का जन्मदिन कुछ इस तरह साइकिल रैली निकाल कर मनाया गया यह रैली अलीगंज रामलीला ग्राउंड से शुरू होकर मंडोरा, कुंवरपुर, शदिनगर, रहगाओं, पैगा, रहतुइया, नागरिया और अंत में आँवला में समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान तेज़तर्रार युवा नेता अरविंद यादव जिला पंचायत सदस्य ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर बोला । उन्होंने कहा पेट्रोल डीज़ल के दाम आसमान छू रहे हैं, हर तरफ़ लूट खसोट चल रही है।मौजूदा भाजपा सरकार ने ब्लाक प्रमुख व जिला पंचयात अध्यक्ष चुनाव में धन बल, तमंचों, बंदूको, हाथगोलों व प्रशासन का दुरप्रयोग कर लोकतंत्र की हत्या कर जनता के विश्वास को तोड़ा है सपा नेता ने कहा जहाँ जनता ने समाजवादी पार्टी पर विश्वास कर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को अपना बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाया वही भाजपा ने गुंडागर्दी व प्रशासन की मदद से सदस्यों को डरा धमका कर नामांकन से पहले प्रत्याशियों का अपहरण कर लोक्ततंत्र की हत्या कर अपने प्रत्यशियों को जिताने का काम किया है लेकिन भाजपा नेता और कार्यकर्ता ये याद रखे कि समय बदलता रहता है जनता के आशीर्वाद से आने बाले 2022 में सत्ता बदलेंगी और सत्ता के साथ साथ ब्लाक प्रमुख और जिला पंचयात अध्यक्ष भी बदलेंगे!
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ड़ा ज्ञान सिंह यादव, विज़ेंद्र सिंह यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख, अरविंद यादव जिला पंचायत सदस्य, ड़ा. जीराज यादव, बी.डी वर्मा, वीर बहादुर सिंह, साजिद अली, सलमान, वीरपालसिंह, मोहित, रवि, विष्णु, शिवेंद्र, अनिल यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा