Tuesday, 15 September 2026 | 5:32 AM
उत्तर प्रदेश

आँवला/बरेली - आँवला नगर में तिरंगा पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया।

आँवला - भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश भर में मनाये जा रहे अमृत महोत्सव का उल्लास आँवला में भी समान रूप से देखा जा रहा है। इस मौके पर, प्रधानमंत्री के आह्वान पर अगस्त माह में गांवों से लेकर शहरों और कस्बों तक, जगह-जगह तिरंगा पदयात्रा की धूम मची है। हमारे शहर में भी इस रा
Share:
आँवला/बरेली - आँवला नगर में तिरंगा पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया।
Read in your preferred language.

आँवला - भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश भर में मनाये जा रहे अमृत महोत्सव का उल्लास आँवला में भी समान रूप से देखा जा रहा है। इस मौके पर, प्रधानमंत्री के आह्वान पर अगस्त माह में गांवों से लेकर शहरों और कस्बों तक, जगह-जगह तिरंगा पदयात्रा की धूम मची है। हमारे शहर में भी इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को सम्मान देते हुए, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल के नेतृत्व में भजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की सशक्त भागीदारी के साथ आज तिरंगा पदयात्रा निकाली गई, जिसमें राष्ट्रभक्त युवाओं ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के प्रति अटूट निष्ठा का भाव प्रदर्शित किया। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय से आरंभ हुई तिरंगा पदयात्रा में भाजयुमो और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़े सज-धज और देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर शहर के कटरा मुख्य मार्ग से होकर संचलन किया। इस बीच वंदेमातरम् के नारों के साथ प्रतिभागी कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति की भावना का अतिरेक दर्शाया। मुख्यरूप से भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा पदयात्रा अभियान के बारे में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंतव्य को समझाने का प्रयास करते हुए, नागरिकों को जागरूक किया।
नगर में तिरंगा पदयात्रा निकाले जाने के दौरान राष्ट्रभक्त नागरिकों ने अहोभाव का प्रदर्शन किया। तिरंगा पदयात्रा की अगुआई करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल के साथ नगर पालिका के चेयरमैन संजीव सक्सेना, भाजपा जिला महामंत्री रामनिवास मौर्या, जिला मंत्री रोहित सिंह, मीडिया प्रभारी गौरव खंडूजा, सुनील कुमार गुप्ता उर्फ पप्पी, युवा मोर्चा कार्यकर्ता सेवक खंडेलवाल, अमन तिवारी, वैभव तिवारी, यथार्थ शर्मा, तुलसी हिंदू, प्रिंस शर्मा, मुनेश्वर सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज मौर्य, हरीश मौर्य, हरीश चौहान एडवोकेट, सुनील श्रीवास्तव, रामदीन सागर, महिला मोर्चा की ऊषा सतीजा समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की। कार्यक्रम में शांति-व्यवस्था और अनुशासनात्मक वातावरण बनाए रखने के लिए उप जिलाधिकारी नन्हेराम, पुलिस क्षेत्राधिकारी चमन सिंह चावड़ा, प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, प्रभारी चौकी इंचार्ज अमित बालियान, एसआई प्रवीण चौहान भारी पुलिस बल के साथ निगरानी करते रहे। तिरंगा पदयात्रा संपन्न होने के अवसर पर भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया और राष्ट्रीय ध्वज का अभिनंदन किया गया।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा