Monday, 14 September 2026 | 11:43 PM
मनोरंजन

अनुष्का शर्मा अपने फादर को मानती है बेस्ट फ्रेंड , अपने बॉयफ्रेंड्स के किस्से सुनाने लगती थीं अनुष्का!

अनुष्का शर्मा ने बताया, 'कारगिल वाला फेज बहुत मुश्किल था। तब मैं बहुत छोटी थी लेकिन अपनी मां को देखकर डरी रहती थी। वह हमेशा ही पूरे दिन न्यूज चैनल बदलती रहती थीं और बहुत अपसेट हो जाती थीं जब मरने वालों की संख्या बताई जाती थी। जब मेरे पिता फोन कॉल किया करते थे तो वह बहुत ज्यादा नहीं बोल पाते थे और मै
Share:
Read in your preferred language.

अनुष्का शर्मा ने बताया, 'कारगिल वाला फेज बहुत मुश्किल था। तब मैं बहुत छोटी थी लेकिन अपनी मां को देखकर डरी रहती थी। वह हमेशा ही पूरे दिन न्यूज चैनल बदलती रहती थीं और बहुत अपसेट हो जाती थीं जब मरने वालों की संख्या बताई जाती थी। जब मेरे पिता फोन कॉल किया करते थे तो वह बहुत ज्यादा नहीं बोल पाते थे और मैं अपने स्कूल, बॉयफ्रेंड्स और सारी चीजें उन्हें बताती चली जाती थी, बिना ये अहसास किए कि वो अभी जंग पर गए हुए हैं।'

अनुष्का शर्मा ने बताया कि वह अपने पिता के बहुत ज्यादा करीब हैं और उनसे वो बातें भी कर लेती हैं जो वह किसी और से नहीं कर पाती हैं। अनुष्का शर्मा ने कहा, 'ये कहने से ज्यादा कि मैं एक एक्ट्रेस हूं, मुझे ये कहते हुए बहुत गर्व महसूस होता है कि मैं एक आर्मी ऑफिसर की बेटी हूं।' वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्म Chakda Xpress की तैयारी में लगी हुई हैं।
फिल्म में अनुष्का शर्मा झूलन गोस्वामी का रोल प्ले करती नजर आएंगी। ये एक बायोपिक फिल्म है और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान की कहानी सुनाती है।