Tuesday, 15 September 2026 | 12:21 AM
मनोरंजन

अनुपम खेर डब्बावालों को खाना परोसते दिखें साथ ही और सेलेब्रिटी भी

एक्टर अनुपम खेर जल्द ही फिल्म शिव शास्त्री बल्बोआ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस नीना गुप्ता और नरगिस फाखरी दिखाई देंगी। इसी बीच फिल्म की पूरी स्टारकास्ट फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही है। इसी बीच अपनी फिल्म का प्रमोशन करते हुए पूरी स्टार कास्ट डब्बावालों को खाना खिलाते हुए नजर आ
Share:
अनुपम खेर डब्बावालों को खाना परोसते दिखें साथ ही और सेलेब्रिटी भी
Read in your preferred language.

एक्टर अनुपम खेर जल्द ही फिल्म शिव शास्त्री बल्बोआ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस नीना गुप्ता और नरगिस फाखरी दिखाई देंगी। इसी बीच फिल्म की पूरी स्टारकास्ट फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही है। इसी बीच अपनी फिल्म का प्रमोशन करते हुए पूरी स्टार कास्ट डब्बावालों को खाना खिलाते हुए नजर आई। जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नरगिस, अनुपम और शारिब हाशमी डिब्बेवालों को खाना परोसते हुए दिखाई दें रहे हैं। इसके बाद अनुपम भी उनके साथ बैठकर खाना कहते हुए दिखाई दिए वहीं नरगिस खाना परोसने का काम कर रही हैं। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस ने अपना जमकर रिएक्शन दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मुझे लगा अनंत अंबानी की सगाई का वीडियो है'। इसके अलावा दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'फिल्म के प्रमोशन के लिए क्या-क्या करना पड़ता है'

बता दें, मलयालम निर्देशक अजायन वेणु गोपालन के निर्देशन में बनी फिल्म 'शिव शास्त्री बल्बोआ' एक बॉलीवुड ड्रामा है। यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। अनुपम खेर ने पिछले हफ्ते फिल्म का पोस्टर शेयर करके हुए लिखा था कि, ये फिल्म "एक साधारण इंसान के असाधारण व्यक्तित्व की कहानी है जो आपको हंसाएगी और साथ ही आपके दिल में आत्मविश्वास की एक सुंदर भावना जगाएगी।' इस फिल्म में अनुपम खेर और नीना गुप्ता के अलावा जुगल हंसराज, शारिब हाशमी और नरगिस फाखरी भी अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म को किशोर वरिथ ने प्रोड्यूस किया है।