Tuesday, 15 September 2026 | 12:12 AM
मनोरंजन

अनिल कपूर की उम्र का पता लगाना मुश्किल, एक साथ दिखे अनिल की बेटी रिया और अनिल

सुपरस्टार अनिल कपूर हाल ही में अपनी बेटी रिया कपूर के साथ नेटफ्लिक्स के इवेंट में पहुंचे थे। जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस दौरान अनिल कपूर लाइट ब्लू कलर का फॉर्मल सूट में नजर आ रहे हैं, वहीं उनकी बेटी रिया ने ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट कैरी किया है। अपने इस लुक में अनिल काफी यंग और स्मार्ट दिखाई दे
Share:
अनिल कपूर की उम्र का पता लगाना मुश्किल, एक साथ दिखे अनिल की बेटी रिया और अनिल
Read in your preferred language.

सुपरस्टार अनिल कपूर हाल ही में अपनी बेटी रिया कपूर के साथ नेटफ्लिक्स के इवेंट में पहुंचे थे। जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस दौरान अनिल कपूर लाइट ब्लू कलर का फॉर्मल सूट में नजर आ रहे हैं, वहीं उनकी बेटी रिया ने ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट कैरी किया है। अपने इस लुक में अनिल काफी यंग और स्मार्ट दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में अनिल और रिया मीडिया के सामने पोज हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बीच रिया मीडिया से घबराई हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, जब रिया को अनिल के साथ पोज करने कहा गया तो वो वहां से भाग जाती हैं।

इस वीडियो के सामने आते ही फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। अनिल कपूर को देख फैंस का कहना है कि इस उम्र में भी वो काफी यंग दिखाई दे रहे हैं और उन्हें देख कर उनकी उम्र का पता लगाना मुश्किल हैं।
अनिल कपूर हॉलीवुड स्टार जेरेमी रेनर के साथ उनकी अगली सीरीज रेनरवेशन में नजर आने वाले हैं। इस बात की अनाउंसमेंट अनिल ने खुद सोशल मीडिया के जरिए की थी। हिंदी सीरीज द नाइट मैनेजर की सफलता के बाद इस सीरीज के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए।इसके अलावा अनिल ने स्लमडॉग मिलियनेयर, 24 और टॉम क्रूज मिशन: इम्पॉसिबल घोस्ट प्रोटोकॉल जैसी हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर काम किया है।