Tuesday, 15 September 2026 | 5:28 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद कलेक्ट्रेट सभागार में स्वीप योजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 दिसंबर 2025 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) योजना के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों में मतदाता साक्षरता क्लब (ELC) को सक्रिय किए जाने एवं शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत अर्ह छात्र-छात्राओं का मतदाता प
Share:
फर्रुखाबाद कलेक्ट्रेट सभागार में स्वीप योजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 दिसंबर 2025 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) योजना के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों में मतदाता साक्षरता क्लब (ELC) को सक्रिय किए जाने एवं शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत अर्ह छात्र-छात्राओं का मतदाता पंजीकरण सुनिश्चित कराने हेतु नोडल अधिकारी नामित किए जाने के संबंध में शुक्रवार 19 दिसंबर 2025 को अपरान्ह 1.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी रजनीकांत, अपर उप जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह, जिला कमाण्डेंट अधिकारी एनसीसी, जिला मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड, जनपद के समस्त विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्राचार्य तथा स्वीप को-ऑर्डिनेटर श्री सुधीर कुशवाह सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक की शुरुआत में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आयोग द्वारा जारी स्वीप संबंधी दिशा-निर्देशों को पढ़कर सुनाया गया। उन्होंने समस्त विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि जिन संस्थानों में अभी तक नोडल अधिकारी, ईएलसी क्लब एवं कैंपस एम्बेसडर की नियुक्ति नहीं हुई है, वे शीघ्र नियुक्ति कर उसकी सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत वे छात्र-छात्राएं जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं अथवा अर्हता तिथि 01 अप्रैल 2025, 01 जुलाई 2025, 01 अक्टूबर 2025 एवं 01 जनवरी 2026 के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगे, वे प्रारूप-6 भरकर अपना नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज कराएं। विद्यार्थियों को यह भी अवगत कराया गया कि वे ऑनलाइन माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग के वेब पोर्टल पर जाकर प्रारूप-6 भर सकते हैं।

बैठक में मतदाता पंजीकरण हेतु आवश्यक आयु एवं जन्म तिथि के प्रमाण तथा निवास के प्रमाण से संबंधित प्रमुख दस्तावेजों की जानकारी भी दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि अधिक से अधिक पात्र युवाओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया जाए तथा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे युवाओं के आवेदन प्रारूप-6 के साथ फोटो एवं घोषणा पत्र (अनुलग्नक-4) सहित जमा कराए जाएं। अंत में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की गई।