Tuesday, 15 September 2026 | 3:51 AM
भारत

आँवला/बरेली - सिरौली कस्बे में ताला तोड़कर की चोरी थाने से सौ मीटर की दूरी पर चोर करते रहे चोरी, सोती रही थाना सिरौली पुलिस।

आँवला - सिरौली में थाने से सौ मीटर की दूरी पर ताला तोड़कर चोर चोरी कर ले गए और किसी को भनक तक नहीं लगी। मामले की तहरीर दी है। सिरौली कस्बे के मोहल्ला प्यास के राकिब बेग का थाने से करीब सौ मीटर दूर गुरवा मोड़ पर स्पेलर है। रोज की तरह वह शाम को स्पेलर बंद कर घर चले गए। सुबह आकर देखा तो गेट का ताला टूट
Share:
आँवला/बरेली - सिरौली कस्बे में ताला तोड़कर की चोरी थाने से सौ मीटर की दूरी पर चोर करते रहे चोरी, सोती रही थाना सिरौली पुलिस।
Read in your preferred language.

आँवला - सिरौली में थाने से सौ मीटर की दूरी पर ताला तोड़कर चोर चोरी कर ले गए और किसी को भनक तक नहीं लगी। मामले की तहरीर दी है।
सिरौली कस्बे के मोहल्ला प्यास के राकिब बेग का थाने से करीब सौ मीटर दूर गुरवा मोड़ पर स्पेलर है। रोज की तरह वह शाम को स्पेलर बंद कर घर चले गए। सुबह आकर देखा तो गेट का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने अंदर देखा तो गुल्लक में रखे छह हजार रुपए गायब थे। पीड़ित ने मामले की तहरीर देकर चोरी का खुलासा करने की मांग की है। बता दें की एक माह पहले भी कस्बे के दिन दहाड़े मन्दिर से छह किलो का घंटा चोरी हो गया था। पुलिस अभी तक घंटा चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है। इससेे चोरों के हौसले बुलंद हैं।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा