Tuesday, 15 September 2026 | 5:34 AM
भारत

आँवला/बरेली - धनौरा गौरी में गिरा गरीब का आशियाना बाल-बाल बचा परिवार।

आँवला - सिरौली के गांव धनौरा गौरी मे आज एक गरीब का आशियाना भरभरा कर गिर गया। बताया गया कि नेमचंद्र का मकान कच्चा है। वह शनिवार की रात एक बजे अपने घर में आराम से सो रहे थे। बरामदे में सभी परिवार आराम से सो रहा था। तभी कमरे का आधा हिस्सा भरभरा कर गिर गया। मकान गिरने की तेज आवाज से पूरा परिवार हड़बड़ा
Share:
आँवला/बरेली - धनौरा गौरी में गिरा गरीब का आशियाना बाल-बाल बचा परिवार।
Read in your preferred language.

आँवला - सिरौली के गांव धनौरा गौरी मे आज एक गरीब का आशियाना भरभरा कर गिर गया। बताया गया कि नेमचंद्र का मकान कच्चा है। वह शनिवार की रात एक बजे अपने घर में आराम से सो रहे थे। बरामदे में सभी परिवार आराम से सो रहा था। तभी कमरे का आधा हिस्सा भरभरा कर गिर गया। मकान गिरने की तेज आवाज से पूरा परिवार हड़बड़ा कर उठ गया। उन्होंने कमरे की के बाद खोल कर देखा तो कमरे का आधा हिस्सा गिरा हुआ था। गरीमत यह रही कि वह सभी लोग बरामदे में सो रहे थे नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। यहां आपको बता दें कि 3 दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। जिसको लेकर काफी समस्याएं उत्पन्न हो रही है। मकान गिर जाने के बाद बेचारे गरीब के रहने की दिक्कत खड़ी हो गई है। बताया गया नेमचंद्र मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। परिवार ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।इधर बरसेर के सुरेश शर्मा की दीवार रास्ते में गिर गई। गनीमत रही कि उस समय रास्ते से कोई नहीं निकल रहा था। वरना यहां भी बड़ा हादसा हो सकता था। रिपोर्टर - परशुराम वर्मा