Monday, 14 September 2026 | 11:55 PM
उत्तर प्रदेश

आँवला/बरेली - लाल फीता बांधकर पर्यावरण को बचाने का लिया गया संकल्प।

आँवला - प्राथमिक विद्यालय बसेला ,दातागंज बदायूँ में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री पवन भारती द्वारा सभी छात्रों , ग्राम वासियों को मिशन शिक्षण संवाद के द्वारा चलाई जा रही पहल रेड टेप मूवमेंट का आयोजन किया गया। रेड टेप मूवमेंट के तहत छोटे बड़े पौधों पर लाल टेप या धागा बांधकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने व सभ
Share:
आँवला/बरेली - लाल फीता बांधकर पर्यावरण को बचाने का लिया गया संकल्प।
Read in your preferred language.

आँवला - प्राथमिक विद्यालय बसेला ,दातागंज बदायूँ में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री पवन भारती द्वारा सभी छात्रों , ग्राम वासियों को मिशन शिक्षण संवाद के द्वारा चलाई जा रही पहल रेड टेप मूवमेंट का आयोजन किया गया। रेड टेप मूवमेंट के तहत छोटे बड़े पौधों पर लाल टेप या धागा बांधकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने व सभी पौधों की सेवा करने का संकल्प लिया गया। इस प्रयास से बच्चो और लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूकता , पर्यावरण मित्र की भावना, देश सेवा के लिए प्रेरित किया गया।ये मिशन ट्विटर ,फ़ेसबुक और व्हाटसएप के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर लोगों को जागरूक करता रहा। पवन भारती द्वारा बताया गया कि इस सम्पूर्ण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले लोगो को प्रमाण पत्र देकर सम्मनित किया जायेगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान जयश्री,समाज सेवी मुनीश भारती, पवन भारती(इं०प्र०अ०), इमरान खां, एकता देवी, जवाहर लाल, ब्रजेश, कुसुम,सुशीला, प्रधूम, आलोक,अजय, तृषा, दीप्ति ,अनुभव व अन्य छात्र उपस्थित रहे। रिपोर्टर - परशुराम वर्मा