Monday, 14 September 2026 | 11:44 PM
उत्तर प्रदेश

आँवला/बरेली - सिरौली थाना क्षेत्र की चौकी नबाबपुरा में दिनदहाड़े चौराहे पर बैठे लोगों पर तमंचा तानकर फैलाई दहशत।

आँवला - एक युवक ने पुलिस चौकी के पास ही दिनदहाड़े चौराहे पर बैठे लोगों पर तमंचा तानकर दहशत फैला दी इस तरह से न सिर्फ दहशत फैलाई गई वरन क़ानून व्यवस्था को भी चुनौती दी गई है। चौकी पुलिस मुंह ताकती रह गई। रविवार को नबाबपुरा पुलिस चौकी के पास एक युवक हाथ तमंचा लेकर बाइक दौड़ाते हुए आया। और चौराहे पर बै
Share:
आँवला/बरेली - सिरौली थाना क्षेत्र की चौकी नबाबपुरा में दिनदहाड़े चौराहे पर बैठे लोगों पर तमंचा तानकर फैलाई दहशत।
Read in your preferred language.

आँवला - एक युवक ने पुलिस चौकी के पास ही दिनदहाड़े चौराहे पर बैठे लोगों पर तमंचा तानकर दहशत फैला दी इस तरह से न सिर्फ दहशत फैलाई गई वरन क़ानून व्यवस्था को भी चुनौती दी गई है। चौकी पुलिस मुंह ताकती रह गई।
रविवार को नबाबपुरा पुलिस चौकी के पास एक युवक हाथ तमंचा लेकर बाइक दौड़ाते हुए आया। और चौराहे पर बैठे लोगों पर तमंचा तान दिया युवक के इस रवैए से चौराहे पर दहशत फैल गई। पास ही नबाबपुरा पुलिस चौकी है इस सब को देखने के बाद युवक को पकड़ने के बजाय पुलिस मुंह ताकती रही। तमंचा तानते हुए युवक का किसी ने फोटो कर लिया जो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है फोटो में युवक बाइक पर सवार है और चौराहे पर बैठ लोगों पर तमंचा तानते हुए दिखाई दे रहा जबकि एक फ़ोटो में वह तमंचे को पीछे पैंट में छिपाते हुए भी दिख रहा है। देर शाम तक पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई है। इससे लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है। बताया जाता है कि युवक एक जिला पंचायत सदस्य के परिवार का है। पूरे चौराहे पर शाम तक युवक की ही चर्चा होती रही।

बर्जन इंस्पेक्टर सिरौली मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जांच करवा कर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। के, के, वर्मा इंस्पेक्टर सिरौली।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा