Tuesday, 15 September 2026 | 11:58 AM
भारत

अमित मालवीय ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना, कहा- भतीजे के इर्द-गिर्द घूमती है सीएम की सारी रणनीति

भाजपा की आइटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने शनिवार को ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए दावा किया है कि उनकी पार्टी और सरकार की सारी रणनीति उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के इर्द-गिर्द बनाई जा रही है। शनिवार को मालवीय ने ट्विटर पर लिखा 'तृणमूल कांग्रेस में अभिषेक बनर्जी को स्थापित करने के लिए पार्टी के कई वरिष
Share:
अमित मालवीय ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना, कहा- भतीजे के इर्द-गिर्द घूमती है सीएम की सारी रणनीति
Read in your preferred language.

भाजपा की आइटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने शनिवार को ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए दावा किया है कि उनकी पार्टी और सरकार की सारी रणनीति उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के इर्द-गिर्द बनाई जा रही है। शनिवार को मालवीय ने ट्विटर पर लिखा 'तृणमूल कांग्रेस में अभिषेक बनर्जी को स्थापित करने के लिए पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को किनारे लगा दिया गया है। इससे तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में काफी नाराजगी है, क्योंकि अधिकतर जमीनी स्तर के नेताओं की महत्वाकांक्षा को दरकिनार किया गया।
अभिषेक बनर्जी जैसे नेता, जिनके पास बहुत थोड़ा या ना के बराबर जनाधार है, उन्हें स्थापित करने के लिए ममता बनर्जी दूसरे नेताओं के साथ अन्याय कर रही हैं। इसकी वजह से पार्टी आंतरिक कलह से जूझ रही है।उल्लेखनीय है कि पार्टी में अभिषेक बनर्जी को ममता बनर्जी के बाद दूसरे नंबर के नेता के तौर पर स्थापित करने की कोशिशों की वजह से शुभेंदु अधिकारी नाराज हैं। उन्हीं की तरह पार्टी के अन्य नेताओं ने भी इसे लेकर सवाल खड़ा किया है। शुभेंदु अधिकारी ममता सरकार में कद्दावर मंत्री हैं। वह मुख्यमंत्री के बहुत खास माने जाते थे।

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ