Monday, 14 September 2026 | 11:36 PM
उत्तर प्रदेश

अजब गजब : महिला ने इंसान छोड़ पेड़ से कर ली शादी, 3 साल से जी रही है खुशहाल शादीशुदा ज़िंदगी !

शादी किसी की भी ज़िंदगी का बड़ा फैसला होता है. इससे पहले अपने पार्टनर को काफी समझना पड़ता है कि वो आपकी पूरी ज़िंदगी के लिए सही है या नहीं. ऐसा ही कुछ किया एक ब्रिटिश महिला ने, जिसने इंसानों को छोड़कर एक पेड़ से शादी रचा ली. इस महिला का कहना है कि उसे पेड़ के अंदर ही अपना सबसे अच्छा साथी नज़र आया. क
Share:
अजब गजब : महिला ने इंसान छोड़ पेड़ से कर ली शादी, 3 साल से जी रही है खुशहाल शादीशुदा ज़िंदगी !
Read in your preferred language.

शादी किसी की भी ज़िंदगी का बड़ा फैसला होता है. इससे पहले अपने पार्टनर को काफी समझना पड़ता है कि वो आपकी पूरी ज़िंदगी के लिए सही है या नहीं. ऐसा ही कुछ किया एक ब्रिटिश महिला ने, जिसने इंसानों को छोड़कर एक पेड़ से शादी रचा ली. इस महिला का कहना है कि उसे पेड़ के अंदर ही अपना सबसे अच्छा साथी नज़र आया.

केट कनिंघम नाम महिला को पेड़ से शादी रचाए 3 साल का वक्त बीत चुका है. अब उसका कहना है कि पेड़ के साथ अपनी शादीशुदा ज़िंदगी में वो काफी खुश और संतुष्ट हैं. उन्हें अपने पति से प्यार है और उन दोनों की ज़िंदगी परफेक्ट चल रही है. काफी लोग उनसे शादी को लेकर तमाम सवाल पूछते हैं और वे उन्हें बताना चाहती हैं कि उनकी लाइफ बहुत अच्छी है.

धूम-धड़ाके से की थी पेड़ से शादी
हमारे देश में कुछ ग्रह-दोष मिटाने के लिए पेड़ से लोगों की शादी होने की घटनाएं कई बार सुनी गई हैं, लेकिन इस महिला के साथ ऐसा कुछ भी नहीं था. उसे पेड़ के अंदर अपना सोलमेंट दिखाई दिया और साल 2019 में उन्होंने धूम-धड़ाके के साथ पेड़ से शादी कर ली. वे हफ्ते में 5 बार अपने पति से मिलने जाती हैं और क्रिसमस के मौके पर उन्होंने उसे तरह-तरह के डेकोरेटिव आइटम से सजाया है. 37 साल की केट ने रिमॉर्स वैली काउंटी पार्क में इस पेड़ से शादी की थी और बाकायदा अपना सरनेम बदलकर मिसेज़ एल्डर कर लिया था.

मिसेज़ एल्डर बनकर खुश है महिला
जब भी वे किसी को विशिंग कॉर्ड्स भेजती हैं तो उस पर लिखा होता है- ‘मिस्टर एंड मिसेज़ एल्डर’. पेशे से टीचिंग एसिस्टेंट रह चुकीं केट कहती हैं कि वे तीसरी बारसाथ में क्रिसमस मनाने जा रहे हैं. केट का कहना है कि खासतौर पर क्रिसमस के वक्त उनका पेड़ पति काफी आकर्षक लगता है. उनका मानना है कि पेड़ की अर्थली एनर्जी ने उन्हें अपनी तरफ आकर्षित किया और पार्क में आते-आते उन्हें इस ओक के पेड़ से प्यार हो गया. इस प्यार को उन्होंने शादी में तब्दील कर दिया और पेड़ के साथ शादीशुदा ज़िंदगी जीने लगीं.