Tuesday, 15 September 2026 | 12:25 AM
उत्तर प्रदेश

अजब गजब : बाघ के शावक ने लुटाया मां पर प्यार, कैमरे में कैद हुए खूबसूरत लम्हे !

सोशल मीडिया पर लोगों को वाइल्डलाइफ वीडियो खूब पसंद आते हैं अगर ये वीडियो जंगल में सर्वाइवल के हों, तो ये हमें चकित कर देते हैं और अगर प्यार और शांति से जुड़े हों तो हमारा दिल जीत लेते हैं. एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है, जिसमें बाघ का शावकअपनी मां से प्यार जता रहा है. आमतौर पर दुनिया के कु
Share:
अजब गजब : बाघ के शावक ने लुटाया मां पर प्यार, कैमरे में कैद हुए खूबसूरत लम्हे !
Read in your preferred language.

सोशल मीडिया पर लोगों को वाइल्डलाइफ वीडियो खूब पसंद आते हैं अगर ये वीडियो जंगल में सर्वाइवल के हों, तो ये हमें चकित कर देते हैं और अगर प्यार और शांति से जुड़े हों तो हमारा दिल जीत लेते हैं. एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है, जिसमें बाघ का शावकअपनी मां से प्यार जता रहा है.

आमतौर पर दुनिया के कुछ खतरनाक जानवरों में शुमार होने वाले टाइगर को क्रूरता भरे वीडियो में ही देखा जाता है, लेकिन वीडियो आपके मन को प्यार से भर देगा. बाघ का शावक जिस तरह अपनी मां से लिपटकर प्रेम लुटा रहा है, वो आंखों के लिए एक ट्रीट है. उसे देखकर आप एक पल को अपने बचपन में खो जाएंगे, जब मां पर बेवजह प्यार लुटाना आपको भी पसंद रहा होगा.

प्यार से मां को गले लगा रहा है शावक
वायरल हो रहे वीडियो में बाघिन और उसका बच्चा दिखाई दे रहा है. मां-बच्चे के बीच के खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद किया गया है, जिसे देखकर आप मुस्कुरा पड़ेंगे. बाघ का शावक अपनी मां के गले में लिपटकर उन्हें प्यार कर रहा है. बाघिन मां भी इस पूरे पल को आनंद के साथ जी रही है और अपने शावक को जीभ से चाटकर प्यार कर रही है. वीडियो IFS अफसर सुधा रमन ने शेयर किया है, जो इस प्यारे से पल को अवार्ड विनिंग डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और सिनेमैटोग्राफर सुब्बैया नल्लामुथु ने कैप्चर किया है.

लोगों को पसंद आया वीडियो
इस वीडियो को शेयर करते हुए IFS अफसर सुधा रमन ने कैप्शन लिखा है – ‘जंगल से कुछ खूबसूरत पल आपके साथ साझा कर रही हूं. ये दुनिया प्यार से भरी है. हमें बस केवल सद्भाव की जरूरत है.’ वीडियो को खुद सुब्बैया नल्लामुथु ने भी अपने ट्विटर पर शेयर किया था. लोगों ने वीडियो के देखकर प्यार लुटाया है. बहुत से लोगों ने फोटोग्राफी की तारीफ की है तो तमाम लोगों ने मां-बच्चे के बॉन्ड को पवित्र बताया है.