Tuesday, 15 September 2026 | 2:38 AM
उत्तर प्रदेश

अजब गजब : गधे के बच्चे को बेटे की तरह प्यार करने लगा शख्स, डायपर पहन बिस्तर पर सोता है जानवर, बोतल से पीता है दूध

इंसान और जानवर भले ही एक दूसरे की भाषा ना बोल पाएं मगर प्यार की भाषा दोनों को ही जोड़े रखती है. एक ओर जहां जानवर इंसानों से सच्चा प्यार करता है वहीं इंसान के प्यार में कई बार चालाकी आ जाती है. मगर कुछ ऐसे भी इंसान हैं जो पूरी इमानदारी और निष्ठा से जानवरों को चाहते हैं और बदले में उनसे कोई उम्मीद नही
Share:
Read in your preferred language.

इंसान और जानवर भले ही एक दूसरे की भाषा ना बोल पाएं मगर प्यार की भाषा दोनों को ही जोड़े रखती है. एक ओर जहां जानवर इंसानों से सच्चा प्यार करता है वहीं इंसान के प्यार में कई बार चालाकी आ जाती है. मगर कुछ ऐसे भी इंसान हैं जो पूरी इमानदारी और निष्ठा से जानवरों को चाहते हैं और बदले में उनसे कोई उम्मीद नहीं रखते. हाल ही में इंग्लैंड का एक शख्स इसी कारण से चर्चा में है जिसने एक गधे को अपना बच्चा बना लिया है और उसकी बहुत देखभाल करता है.

इंग्लैंड के लिंकनशायर में एक गधे के बच्चे के पैदा होते ही उसकी मां ने उसे त्याग दिया और कहीं चली गई. इसके बाद उस बच्चे को फार्म के मालिक जॉन न्यूटल ने पाला. मगर जॉन को पहले से गधों से लगाव नहीं था. दरअसल, इस साल अगस्त के महीने में जॉन के फार्म पर चोरी हो गई जिसमें उनकी मेहनत से काटी गई फसल और घर की कीमती चीजें चोरी हो गईं.

गधे को घर में सुलाता है शख्स
गधे की मां उसे छोड़कर चली गई थी तो जॉन ने तय किया कि वो उसे नहीं बेचेगा बल्कि उसे खुद से पालेगा. तब से जॉन ने काय को अपने बच्चे की तरह पाला और अपने घर के अंदर लाकर रख लिया. उस दौरान वो काफी कमजोर हो चुका था. तो वो गधे को बोतल से दूध पिलाते थे. उनके पड़ोस में रहने वाली डॉग एक्सपर्ट महिला ने इस मुश्किल वक्त में उनकी बहुत मदद की. उन्होंने घर में गधे के रहने का इंतजाम किया. उसे बच्चों का डायपर पहनाया जिससे घर गंदा ना करे. बीबीसी से बात करते हुए जॉन ने कहा कि अब बच्चा स्वस्थ है. वो दिनभर कुत्तों के साथ खेलता है और जॉन के आगे-पीछे ऐसे घूमता है जैसे वो गधा नहीं कुत्ता हो. जॉन ने कहा कि उन्हें अब गधे से काफी लगाव हो गया है.