Monday, 14 September 2026 | 11:43 PM
उत्तर प्रदेश

अजब गजब :2 साल की बच्ची के लंबे बाल देखकर लोग रह गए दंग, कम उम्र में कंधे से नीचे तक हैं जुल्फें!

हर इंसान की चाहत होती है कि उसके सिर के बाल घने और लंबे हों. महिलाएं अपने बालों के प्रति काफी संजीदा रहती हैं और उसका बहुत ख्याल भी रहती हैं. बाल टूटने की समस्या और उन्हें बढ़ाने की चिंता हर औरत को लगी रहती है. ऐसे में जब उन्हें कोई ऐसी लड़की नजर आती है जिसके लंबे बाल होते हैं तो वो या तो उनसे जलन म
Share:
अजब गजब :2 साल की बच्ची के लंबे बाल देखकर लोग रह गए दंग, कम उम्र में कंधे से नीचे तक हैं जुल्फें!
Read in your preferred language.

हर इंसान की चाहत होती है कि उसके सिर के बाल घने और लंबे हों. महिलाएं अपने बालों के प्रति काफी संजीदा रहती हैं और उसका बहुत ख्याल भी रहती हैं. बाल टूटने की समस्या और उन्हें बढ़ाने की चिंता हर औरत को लगी रहती है. ऐसे में जब उन्हें कोई ऐसी लड़की नजर आती है जिसके लंबे बाल होते हैं तो वो या तो उनसे जलन महसूस करती हैं या फिर उनकी टेकनीक अपनाकर अपने बालों का भी वैसे ही ख्याल रखती हैं. हाल ही में लोगों को ऐसी ही जलन 2 साल की बच्ची (2 ईयर ओल्ड गर्ल लॉन्ग हेयर्स ) से हो रही है जिसके घने और लंबे बालों को देखकर हर कोई दंग है.

आमतौर पर 2 साल की उम्र में बच्चों के छोटे-छोटे बाल होते हैं और उनकी ग्रोथ भी ज्यादा नहीं होती है. भारत में तो 2 साल की उम्र में कई बच्चों के मुंडन हो जाते हैं और उससे पहले उनके बाल बहुत हल्के होते हैं. मगर जिस बच्ची की हम बात कर रहे हैं वो सिर्फ 2 साल की है और उसके बाल किसी बड़ी लड़की के बालों की तरह लंबे और घने हैं.डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक टिकटॉक यूजरने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें यूजर की बेटी ऑब्रे नजर आ रही है. वीडियो में बताया गया है बच्ची अक्टूबर में ही 2 साल की हुई है और उसके बाल बेहद घने हैं. बच्ची की मां उसके लंबे बालों को धीरे-धीरे सहला भी रही है. बच्ची की मां के अनुसार उसे बाल हर महीने और मोटे होते जा रहे हैं और प्राकृतिक रूप से घुमावदार (2 ईयर ओल्ड गर्ल थिक एंड वेवी हेयर्स ) भी होते जा रहे हैं.

बच्ची की मां ने कैप्शन में लिखा कि जब वो पैदा होने वाली थी तब उनके बाल झड़ गए थे. बच्ची के पैदा होने के बाद उन्हें समझ आ गया कि उनके बाल कहां चले गए. सोशल मीडिया साइट पर वीडियो वायरल हो चुका है. वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज भी मिल चुके हैं. एक शख्स ने कमेंट में लिखा- “मुझे ऐसा लगा कि बच्ची ने विग लगाया है क्योंकि मैंने अपने जीवन में कभी किसी बच्ची के इतने लंबे बाल नहीं देखे हैं.”