Tuesday, 15 September 2026 | 2:32 AM
उत्तर प्रदेश

अजब गजब : 5 साल तक कंपनी निठल्ले कर्मचारी को देती रही प्रमोशन, हर बार बढ़ी सैलरी भी !

नौकरी में प्रमोशन और अच्छी सैलरी पाने के लिए कर्मचारी साल भर मन लगाकर काम करते हैं और अपनी नौकरी के साथ पूरा न्याय करते हैं. ऐसे में आपको ये जानकर ज़रूर जलन होगी एक शख्स ने 5 साल तक अपनी नौकरी के दौरान कुछ भी नहीं किया और उसे हर साल दूसरे कर्मचारियों की तरह ही सैलरी हाइक और प्रमोशन भी मिलता रहा. ऑनल
Share:
अजब गजब : 5 साल तक कंपनी निठल्ले कर्मचारी को देती रही प्रमोशन, हर बार बढ़ी सैलरी भी !
Read in your preferred language.

नौकरी में प्रमोशन और अच्छी सैलरी पाने के लिए कर्मचारी साल भर मन लगाकर काम करते हैं और अपनी नौकरी के साथ पूरा न्याय करते हैं. ऐसे में आपको ये जानकर ज़रूर जलन होगी एक शख्स ने 5 साल तक अपनी नौकरी के दौरान कुछ भी नहीं किया और उसे हर साल दूसरे कर्मचारियों की तरह ही सैलरी हाइक और प्रमोशन भी मिलता रहा.

ऑनलाइन शेयरिंग साइट पर अपना अनुभव दुनिया के सामने रखते हुए इस शख्स ने बताया कि उसने साल 2015 से डेटा एंट्री ऑपरेटर की पोज़िशन पर नौकरी ज्वाइन की थी. उन्हें एक ईमेल के तहत वो दस्तावेज़ भेजे जाते थे, जिस इंफॉर्मेशन को उन्हें सिस्टम में फीड करना होता था. इस आदमी ने खुद बताया है कि वो काम के नाम पर रात भर कुछ नहीं करता था, फिर भी उसका कोई नुकसान नहीं हुआ.

कैसे मिले सिर्फ आराम करने के पैसे ?
लोगों को चौंका देने वाले इस शख्स ने बताया कि वो सिर्फ एक कोड का इस्तेमाल करता था, जिसके ज़रिये उसका सारा काम कुछ मिनटों में हो जाता था. ये कोड भी इस शख्स एक फ्रीलांसर से डेवलप कराया था क्योंकि उसे खुद कोडिंग नहीं आती थी. इसके लिए उसे अपनी दो महीने की सैलरी के बराबर पैसे कोडिंग वाले को दिए थे. उसे सिर्फ इतना बताना था कि वो एक घंटे में कितने ऑर्डर प्रोसेस करना चाहता था. चूंकि कंपनी ट्रांसपोर्ट और रात में सफाई के पैसे बचाना चाहती थी, इसलिए इस शख्स को घर से ही काम करना होता था. कोडिंग के बाद उसका रात भर का काम सिर्फ 5 मिनट में हो जाता था और वो खुद कम्प्यूटर को चला हुआ छोड़कर फिल्में देखता था, कई बार सो जाता था और कई बार बाहर भी घूम आता था.

तारीफें और प्रमोशन भी मिला
उसे अपने बेहतरीन काम के लिए कई बार प्रमोशन भी मिला और कई बार अच्छी नौकरियों के ऑफर भी मिले. हालांकि जब वो यहां सब कुछ सेट कर चुका था, तो उसने नौकरी नहीं छोड़ी. उसे छुट्टी न लेने की वजह से भी सैलरी में हाइक दी गई. जब कोई भी कर्मचारी उसके बराबर काम करता, तो शख्स अपने कोड में बदलाव करके अपने काम को बढ़ा लेता था. लोगों ने उसकी इस पोस्ट पर मज़ेदार कमेंट लिखे हैं. किसी ने कहा- आपने अपना काम किया, क्या फर्क पड़ता है कि आपने किस तरह किया . अन्य यूज़र्स ने भी इस बात का समर्थन किया कि उसने अपना काम सही तरीके से किया.