Tuesday, 15 September 2026 | 12:28 AM
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़: नवागत एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने संभाला पदभार, गार्द की सलामी ली

अलीगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 जनपद में नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री नीरज कुमार जादौन ने आज औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने गार्द की सलामी ली और पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। एसएसपी ने पदभार ग्रहण करने के बाद समस्त शाखा प्रभारियों एवं
Share:
अलीगढ़: नवागत एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने संभाला पदभार, गार्द की सलामी ली
Read in your preferred language.

अलीगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 जनपद में नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री नीरज कुमार जादौन ने आज औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने गार्द की सलामी ली और पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

एसएसपी ने पदभार ग्रहण करने के बाद समस्त शाखा प्रभारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने चल रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली और अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री जादौन ने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान, अपराध नियंत्रण और पुलिस की कार्यशैली में पारदर्शिता लाने पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने टीम वर्क के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जनता का भरोसा जीतना ही पुलिस का सबसे बड़ा दायित्व है।

जनपद में एसएसपी के पदभार ग्रहण करने के साथ ही आमजन को कानून-व्यवस्था में और अधिक मजबूती व अपराध नियंत्रण को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।