Tuesday, 15 September 2026 | 12:31 AM
मनोरंजन

नजर आने लगा आलिया भट्ट का प्रेग्नेंसी ग्लो, लंदन एक साथ एन्जॉय करते दिखे सारे सेलेब्स

बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटिड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जहां कुछ दिनों पहले फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई थीं तो वहीं अब वो अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरों में हैं। 27 जून को आलिया भट्ट ने फैन्स के साथ प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की थी, जिसके बाद से उनके और रणबीर कपूर (Ranbir
Share:
नजर आने लगा आलिया भट्ट का प्रेग्नेंसी ग्लो, लंदन एक साथ एन्जॉय करते दिखे सारे सेलेब्स
Read in your preferred language.

बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटिड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जहां कुछ दिनों पहले फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई थीं तो वहीं अब वो अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरों में हैं। 27 जून को आलिया भट्ट ने फैन्स के साथ प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की थी, जिसके बाद से उनके और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के फैन्स काफी ज्यादा एक्साइटिड हैं। इस बीच आलिया भट्ट की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जहां वो लंदन में कुछ अन्य सेलेब्स के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीरों में करण जौहर (Karan Johar) भी नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को लंदन का बताया जा रहा है, जहां रिद्धिमा कपूर साहनी, करण जौहर, करीना कपूर खान सहित अन्य सेलेब्स आलिया भट्ट के साथ नजर आ रहे हैं। फोटोज में सेलेब्स साथ में एन्जॉय करते दिख रहे हैं। तस्वीरों में आलिया भट्ट हमेशा की तरह ही काफी क्यूट दिख रही हैं। वहीं फोटो में उनका प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ नजर आ रहा है, जिसकी तारीफ उनके फैन्स कर रहे हैं। आलिया के ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
|बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बीते लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं फैन्स को इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार था। रणबीर- आलिया ने 14 अप्रैल को एक दूजे को अपना जीवनसाथी चुना और इसके बाद 27 जून को फैन्स के साथ गुड न्यूज शेयर की। आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की न्यूज तेजी से वायरल हुई और फैन्स के साथ ही साथ सेलेब्स ने भी कमेंट करते हुए बधाई दी। आलिया ने रणबीर के साथ एक फोटो शेयर कर ये गुड न्यूज फैन्स के साथ शेयर की थी।
बात आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट भी लंबी है। बता दें कि रणबीर- आलिया अभी तक किसी भी फिल्म में साथ नजर नहीं आए हैं, लेकिन दोनों पहली बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर- आलिया के साथ ही मौनी रॉय और नागार्जुन प्रमुख किरदारों में होंगे। इसके अलावा रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी। वहीं 'जी ले जरा' में आलिया, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इसके अलावा आलिया, विजय वर्मा और शेफाली शाह के साथ फिल्म 'डार्लिंग्स' में नजर आएंगी। इन सभी प्रोजेक्ट्स के अलावा आलिया भट्ट, हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में भी जलवा बिखेरती नजर आएंगी।