अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), नागार्जुन (nagarjuna), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और मौनी रॉय (Mouni Roy) स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) बीते लंबे वक्त से चर्चा में है। फिल्म को सेलेब्स और निर्देशक अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) जमकर प्रमोट कर रहे हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया पर फिल्म का बायकॉट देखने को मिल रहा है। ट्विटर पर आज (28 अगस्त) को सुबह से ही बायकॉट ब्रह्मास्त्र (#BoycottBrahmastra) देखने को मिल रहा है। याद दिला दें कि बीते कुछ वक्त में जो भी फिल्में बायकॉट हुई हैं, वो बॉक्स ऑफिस पर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं।
ट्विटर पर बीते कुछ वक्त में कई फिल्में बायकॉट हो चुकी हैं और अब इस लिस्ट में ब्रह्मास्त्र का भी नाम शुमार हो गया है। ट्विटर पर रविवार (28 अगस्त) की सुबह से ही करीब 40 हजार ट्वीट्स के साथ #BoycottBrahmastra ट्रेंड कर रहा है। बायकॉट ब्रह्मास्त्र के पोस्ट्स पर ध्यान दें तो कोई आलिया भट्ट के बयान 'अगर आप मुझे पसंद नहीं करते तो मत देखो'की वजह से फिल्म को बायकॉट कर रहा था, तो कोई रणबीर कपूर के फिल्म पीके में कैमियो को इसकी वजह बता रहा है। वहीं कुछ लोगों ने अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट के परिवार पर भी निशाना साधा है।
मनोरंजन
आलिया भट्ट- रणबीर कपूर से अमिताभ बच्चन तक बने (#BoycottBrahmastra) की वजह
अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), नागार्जुन (nagarjuna), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और मौनी रॉय (Mouni Roy) स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) बीते लंबे वक्त से चर्चा में है। फिल्म को सेलेब्स और निर्देशक अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) जमकर प्रमोट कर रहे हैं। लेकिन अब
Read in your preferred language.