Tuesday, 15 September 2026 | 12:30 AM
भारत

यूपी में कोल्ड डे कंडीशन का अलर्ट, कानपुर में दिन व रात को सबसे कड़ाके की ठंड; न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा

प्रदेश के अनेक इलाके पिछले 24 घंटे के दौरान जबरदस्त ठंड और शीतलहर की चपेट में रहे। ठंड की वजह से लोग घरों में दुबके रहे और बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले। प्रदेश में कानपुर ऐसा जिला रहा जहां दिन और रात को सबसे ज्यादा कड़ाके की ठंड पड़ी। जबकि बलिया, अयोध्या, हमीरपुर और सुल्तानपुर में दोपह
Share:
यूपी में कोल्ड डे कंडीशन का अलर्ट, कानपुर में दिन व रात को सबसे कड़ाके की ठंड; न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा
Read in your preferred language.

प्रदेश के अनेक इलाके पिछले 24 घंटे के दौरान जबरदस्त ठंड और शीतलहर की चपेट में रहे। ठंड की वजह से लोग घरों में दुबके रहे और बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले। प्रदेश में कानपुर ऐसा जिला रहा जहां दिन और रात को सबसे ज्यादा कड़ाके की ठंड पड़ी। जबकि बलिया, अयोध्या, हमीरपुर और सुल्तानपुर में दोपहर को सबसे कड़ाके की ठंड पड़ी। कानपुर और इन सभी जिलों में अधिकतम तापमान 13 से 14 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हुआ।
जबकि बीती रात को फतेहगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ी कानपुर में फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। प्रदेश में आने वाले 5 दिनों में पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी हो सकती है। इसका असर समूचे उत्तर प्रदेश से पड़ेगा यहां घना कोहरा पड़ेगा और शीत लहर चलने का अनुमान है सप्ताह के अंत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से पश्चिमी जिलों में बारिश के भी आसार बन रहे हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मंगलवार को राजधानी लखनऊ में तड़के घने कोहरा पड़ेगा यहां दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री व रात का अधिकतम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि मंगलवार को प्रदेश के अधिकतर जिले में अत्याधिक घना कोहरा पड़ेगा। चेतावनी के मुताबिक मंगलवार को शीतलहर चलने की वजह से कोल्ड डे कंडीशन रहेगी।
सोमवार को लखनऊ में तड़के घना कोहरा पड़ा लेकिन सूर्योदय के बाद भी बदली छाई रही बीच-बीच में कई बार बहुत हल्की धूप निकली इस दौरान हाड़ कपां देने वाली बर्फीली हवाएं चली। क्या दिन का अधिकतम पारा 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जो सामान्य से 3.9 डिग्री नीचे था कानपुर में दिन के समय जबरदस्त शीत लहर चली और दिनभर कोहरा छाया रहा है। यहां अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो सामान्य से 9.1 डिग्री नीचे था।