Tuesday, 15 September 2026 | 12:10 AM
भारत

यूक्रेन पर रूसी हमले के लिए अल-कायदा प्रमुख अल-जवाहरी ने अमेरिका को ठहराया जिम्मेदार

अल-कायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहरी अपने पूर्ववर्ती ओसामा की मौत की 11वीं बरसी के मौके पर पहले से रिकार्ड किए गए एक वीडियो में नजर आया। इस वीडियो में अल-जवाहरी कहता दिख रहा है कि अमेरिका की कमजोरी की वजह से ही यूक्रेन रूसी हमले का शिकार बना। आतंकी गतिविधियों की निगरानी करने वाले साइट इंटेलिजेंस ग्रुप के
Share:
Read in your preferred language.

अल-कायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहरी अपने पूर्ववर्ती ओसामा की मौत की 11वीं बरसी के मौके पर पहले से रिकार्ड किए गए एक वीडियो में नजर आया। इस वीडियो में अल-जवाहरी कहता दिख रहा है कि अमेरिका की कमजोरी की वजह से ही यूक्रेन रूसी हमले का शिकार बना।
आतंकी गतिविधियों की निगरानी करने वाले साइट इंटेलिजेंस ग्रुप के अनुसार 27 मिनट के इस वीडियो को शुक्रवार को जारी किया गया है। इस वीडियो में अल-कायदा प्रमुख किताबों और बंदूक के साथ बैठा दिख रहा है। मुस्लिम एकता का आह्वान करते हुए अल-जवाहरी ने अमेरिका की कमजोरी के लिए 9/11 आतंकवादी हमलों के बाद शुरू किए गए अफगानिस्तान और इराक में युद्धों के प्रभाव का हवाला दिया

9/11 हमलों के पीछे ओसामा मास्टरमाइंड और फाइनेंसर था। ओसामा को 2011 में अमेरिकी सेना ने पाकिस्तान में मार गिराया गया था। अल-जवाहरी का ठिकाना अज्ञात है। वह फेडरल ब्यूरो आफ इंवेस्टिगेशन (एफबीआइ) द्वारा वांटेड है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की प्रेमिका के रूप में पहचानी जाने वाली पूर्व रूसी जिमनास्ट एलीना काबायेवा पर यूरोपीय यूनियन (ईयू) प्रतिबंध लगा सकता है। यूनियन जल्द ही रूस पर अपने प्रतिबंधों का छठा संस्करण घोषित कर सकता है। अभी तक काबायेवा पर अमेरिका सहित किसी भी देश ने प्रतिबंध नहीं लगाया है। इस बीच यूक्रेन के प्रति समर्थन जताने के लिए रोमानिया पहुंची अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन ने शनिवार को यूक्रेन से आईं शरणार्थी महिलाओं से मुलाकात की। इनमें बड़ी संख्या में छोटे बच्चों की मां और शिक्षिकाएं थीं।