5 जून 2022 को द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट हुआ था, जिस में जुग जुग जियो की टीम पहुंची थी। इसके बाद से ही शो के नए सीजन का दर्शक इंतजार कर रहे थे, जो अब पूरा हो गया है। 10 सितंबर से द कपिल शर्मा शो का नया सीजन ऑन एयर हो जाएगा और उससे पहले शो का एक प्रोमो रिलीज हुआ है। शो के प्रोमो में एक ओर जहां किरदारों के बारे में बताया गया है तो दूसरी ओर गेस्ट्स की भी झलक दिखाई गई है। प्रोमो में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) मजाकिया अंदाज में अपनी फ्लॉप फिल्मों के लिए कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को जिम्मेदार बता रहे हैं।
बता दें कि एक बार फिर कपिल शर्मा शो की वापसी हो रही है और फैन्स इस बात के लिए काफी एक्साइटिड हैं। कपिल शर्मा का एक और नया प्रोमो रिलीज किया गया है, जिस में एक ओर जहां शो के कैरेक्टर्स से दर्शकों को इंट्रोड्यूस करवाया जा रहा है तो दूसरी ओर इस बार के गेस्ट्स भी नजर आ रहे हैं। शो में अक्षय कुमार, रकुल प्रीत, हुमा कुरैशी से लेकर कुछ स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी तक नजर आ रही हैं।
शो के नए प्रोमो में दिख रहा है कि अक्षय कुमार, रकुल प्रीत सिंह के साथ पहुंचे हैं। वहीं कपिल शर्मा, अक्षय कुमार से कहते हैं, 'पाजी आप हर बर्थडे पर एक साल छोटे कैसे हो जाते हो?' इस पर अक्षय कुमार मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'ये आदमी मेरी हर चीज पर अपनी इतनी नजर लगता है सब चीजों पर… देखो मेरी फिल्मों पे, पैसों पे नजर डाल दी। अब फिल्में ही नहीं चल रहीं कोई।' ये बात सुनकर सभी हंसने लगते हैं।
गौरतलब है कि द कपिल शर्मा शो, 10 सितंबर से हर शनिवार- रविवार, रात 9.30 बजे सोनी टीवी पर टेलीकास्ट हुआ करेगा। इस बार शो में कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर, सृष्टि रोड़े और कृष्णा अभिषेक सहित कुछ और कलाकार प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे। वहीं एक बार फिर शो में अर्चना पूरन सिंह अपनी जोरदार हंसी से दर्शकों को एंटरटेन करती दिखेंगी।
मनोरंजन
अक्षय कुमार की फिल्में कपिल शर्मा की वजह से फ्लॉप हो रहीं , कहा- 'ये आदमी इतनी नजर लगाता है…'
5 जून 2022 को द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट हुआ था, जिस में जुग जुग जियो की टीम पहुंची थी। इसके बाद से ही शो के नए सीजन का दर्शक इंतजार कर रहे थे, जो अब पूरा हो गया है। 10 सितंबर से द कपिल शर्मा शो का नया सीजन ऑन एयर हो जाएगा और उससे पहले शो का एक प्रोमो रिलीज हुआ
Read in your preferred language.