Tuesday, 15 September 2026 | 12:23 AM
भारत

बांग्लादेश में अक्षर को मिल सकता है मौका; देखें दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत-बांग्लादेश वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को मीरपुर में खेला जाएगा। इसी मैदान पर पहला मैच एक विकेट से गंवाने वाली टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती सीरीज में बने रहने की है। इस मुकाबले में हार का मतलब बांग्लादेश में लगातार दो वनडे सीरीज भी गंवाना होगा। दोनों टीमों के बीच बांग्लादेश में आ
Share:
बांग्लादेश में अक्षर को मिल सकता है मौका; देखें दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
Read in your preferred language.

भारत-बांग्लादेश वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को मीरपुर में खेला जाएगा। इसी मैदान पर पहला मैच एक विकेट से गंवाने वाली टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती सीरीज में बने रहने की है। इस मुकाबले में हार का मतलब बांग्लादेश में लगातार दो वनडे सीरीज भी गंवाना होगा। दोनों टीमों के बीच बांग्लादेश में आखिरी सीरीज 2015 में हुई थी। उसमें महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया को 1-2 से हार झेलनी पड़ी थी।

इस खबर में आगे दूसरे मैच के दौरान मौसम का संभावित हाल, पिच रिपोर्ट, टॉस फैक्टर और दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 जानेंगे।.
मीरपुर में पहले वनडे के दौरान मौसम साफ था। सुबह कोहरा छाया रहा, लेकिन रात को ओस आने के पहले ही मैच खत्म हो गया था। कुछ ऐसा ही मौसम बुधवार को भी रहेगा। बारिश नहीं होगी और टैम्परेचर 13 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।
मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला गया पहला वनडे लो-स्कोरिंग रहा था। भारत को पहली पारी में 186 रन पर समेटने के बाद चेज करने में बांग्लादेश के भी 9 विकेट गिर गए थे। अगर पहले वनडे की पिच पर ही मैच हुआ तो दूसरा वनडे भी लो-स्कोरिंग रह सकता है। उम्मीद है कि आज भी तेज गेंदबाजों को अच्छा बाउंस मिलेगा। साथ ही पिच स्पिनर्स के लिए मददगार साबित होगी। यहां पर अब तक 12 बार पहले बैटिंग करते हुए 300+ रन बने हैं।
बांग्लादेश में दोनों टीमों के बीच 23 मैच खेले गए हैं। इनमें से 17 में भारत और 5 में बांग्लादेश जीता है। जबकि एक बेनतीजा रहा। मीरपुर मैदान पर दोनों के बीच अब तक 14 वनडे खेले गए। इनमें भारत ने 9 और बांग्लादेश ने 4 जीते। ओवरऑल वनडे में दोनों टीमें 37 मैच खेल चुकी हैं। इनमें 30 बार भारत और 6 बार बांग्लादेश जीता। एक मैच का नो रिजल्ट रहा।
इस मैदान पर अब 114 वनडे मैच खेले गए। 53 बार पहले बैटिंग और 60 बार दूसरी बैटिंग करने वाली टीम जीती है। एक मैच बारिश के नाम रहा। इससे साफ है कि टॉस से मैच रिजल्ट पर ज्यादा प्रभाव नहीं रहेगा। पिछले लो-स्कोरिंग मुकाबले को देखते हुए दोनों ही टीमें चेज करना पसंद करेंगी।
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने बांग्लादेश में अब तक 17 वनडे खेले हैं। इनमें उन्होंने 75.30 के औसत से 979 रन बनाए हैं। यदि वे 21 रन बना लेते हैं तो वे बांग्लादेश में 1000 वनडे रन पूरे कर लेंगे। वे ऐसा करने वाले दूसरे विदेशी बल्लेबाज बन जाएंगे। कोहली से पहले श्रीलंका के कुमार संगकारा यह कारनामा कर चुके हैं। उनके नाम 21 मैच में 1045 रन हैं। अभी विराट बांग्लादेश के खिलाफ में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय भी हैं।