Tuesday, 15 September 2026 | 2:27 AM
भारत

अखिलेश यादव बोले - 2027 में सपा सरकार बनते ही गोरखपुर की तरफ होगा बुलडोजरों का रुख

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही पूरे प्रदेश के बुलडोजरों का रुख गोरखपुर की तरफ होगा। वे मंगलवार को प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर गोरखपुर के पार्टी संगठन के कामकाज की समीक्षा कर रहे थे। वहां के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार
Share:
अखिलेश यादव बोले - 2027 में सपा सरकार बनते ही गोरखपुर की तरफ होगा बुलडोजरों का रुख
Read in your preferred language.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही पूरे प्रदेश के बुलडोजरों का रुख गोरखपुर की तरफ होगा। वे मंगलवार को प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर गोरखपुर के पार्टी संगठन के कामकाज की समीक्षा कर रहे थे। वहां के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में निर्दोष लोगों को सताया जा रहा है। किसान परेशान हैं। नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव में जिन बूथों पर सपा की हार हुई है, वहां कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने का काम करें। उस बूथ पर जिस समाज के ज्यादा लोग रहते हैं, वहां सपा के प्रमुख पदाधिकारियों व नेताओं को लेकर जाएं। अखिलेश ने कहा कि राज्य की जनता समाजवादी सरकार के समय हुए विकास से परिचित है। जबसे भाजपा की सरकार सत्ता में आई है, प्रदेश हर स्तर पर पिछड़ता चला गया है। जनता महंगाई, भ्रष्टाचार से त्रस्त है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा की राजनीति को निष्प्रभावी बनाने में पीडीए एक सशक्त भरोसा साबित हुआ है। संविधान और आरक्षण के मुद्दे को और धार देना है। सामाजिक न्याय के लिए जातीय जनगणना का होना आवश्यक है। समाजवादी पार्टी इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है।