Tuesday, 15 September 2026 | 5:28 AM
भारत

अखिलेश ने कसा सीएम योगी पर तंज, बताया फ्लॉप मुख्यमंत्री

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अम्बेडकर नगर जिले में एक जनादेश महारैली को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने ने प्रधानमंत्री नेंरद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ को जमकर घेरा। वहीं महरैली में उमड़ी भारी भीड़ को देख कर अखिलेश यादव गदगद नजर आए। उन्होंने रैली को स
Share:
अखिलेश ने कसा सीएम योगी पर तंज, बताया फ्लॉप मुख्यमंत्री
Read in your preferred language.

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अम्बेडकर नगर जिले में एक जनादेश महारैली को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने ने प्रधानमंत्री नेंरद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ को जमकर घेरा। वहीं महरैली में उमड़ी भारी भीड़ को देख कर अखिलेश यादव गदगद नजर आए।

उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फ्लॉप मुख्यमंत्री बताया। अखिलेश यादव ने कहाकि प्रदेश सरकार अपने किये गए वादों पर कायम नही रह सकी। सरकार ने न तो किसानों की आय दुगुनी की और न ही नवजवानों को रोजगार उपलब्ध कराया। साढ़े चार साल बीत जाने के बाद अब लैपटॉप बांटने का नाटक कर रही है। सपा मुखिया ने आरोप लगाते हुए कहाकि प्रदेश की मौजूदा सरकार सिर्फ समाजवादी पार्टी के योजनाओं के सहारे ही उद्घाटन कर अपनी उपलब्धियां गिना रही है। कानून व्यवस्था को भी लेकर अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर कई गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहाकि सपा सरकार में आई तो किसानों और बुनकरों को पूर्व की तरह सस्ते दरों पर बिजली मुहैया कराएगी।